12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price: 2 लाख पहुंचने वाला है सोना, चांदी 4 लाख के पार जाएगी! नोट कर लें तारीख

MCX gold silver latest price: सोने और चांदी के इस साल के अंत तक एक नई ऊंचाई पर पहुंचने के अनुमान है। सोना 2 लाख और चांदी 4 लाख के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
silver price forecast

सोना-चांदी ने अब तक शानदार रिटर्न दिया है। (PC:AI)

Silver price forecast: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। गोल्ड डेढ़ लाख प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं, चांदी तीन लाख रुपए प्रति किलो से ऊपर ट्रेड कर रही है। बीते कुछ दिनों में ही दोनों धातुओं की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी दर्ज हुई है। कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का मानना है कि गोल्ड और सिल्वर की मजबूती आगे भी जारी रह सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही टेंशन सोना-चांदी को ऊपर चढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

अनुमान से पहले टूट सकता है रिकॉर्ड

गोल्ड-सिल्वर के अगले टारगेट की बात करें, तो सोना इस साल के अंत तक 2 लाख की ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंच सकता है। ग्लोबलडेटा का अनुमान है कि 2026 के आखिर तक सोना 1.75 लाख से 1.95 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। जबकि चांदी 3.80 लाख से 4.60 लाख प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छू सकती है। इस इंटेलिजेंस और प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की लगातार मांग इस आउटलुक को बढ़ावा दे रही है। दोनों धातुएं पहले ही पिछले टारगेट को पार कर चुकी हैं। वैसे, अगर गोल्ड-सिल्वर की पिछली चाल पर नजर डाली जाए, तो यह भी संभव है कि सोना 2 लाख और चांदी 4 लाख के पार अगले कुछ महीनों में ही पहुंच जाए।

अभी क्या है Gold-Silver प्राइस?

MCX पर इस समय गोल्ड प्राइस 1,53,116 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। चांदी 3,16,501 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रही है। पिछले सत्र के मुकाबले चांदी की कीमतों में करीब 16 हजार रुपए की गिरावट आई है। कल चांदी 3,33,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वैसे, चांदी में इस तरह की गिरावट कोई चौंकने वाली बात नहीं है। क्योंकि पिछला इतिहास बताता है कि सिल्वर एक दिन में बड़ी उछाल की भी क्षमता रखती है। बीच में इस तरह के एक-दो झटके लगे थे, उसके बाद चांदी ने ऐसा कमबैक किया कि सबकी आंखें फटी रह गईं। चांदी की मांग बढ़ रही है और आपूर्ति सीमित है, इस वजह से दाम चढ़ने की संभावना बनी रहेगी।

इस वजह से आगे भी आएगी मजबूती

ग्लोबलडेटा का अनुमान है कि सोना और चांदी दोनों तेज से गति से आगे बढ़ेंगे। सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 30% से 45% तक बढ़ सकती हैं। 2026 के आखिर तक गोल्ड 6,100 डॉलर 6,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि घरेलू स्तर पर इसकी कीमत 1,75,000 से 1,95,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू सकती है। चांदी में तेजी और भी ज्यादा रहने का अनुमान है। सिल्वर 87% से 135% की छलांग के साथ 175 -220 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। इस हिसाब से भारत में इसकी कीमत 3,80,000 से 4,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो सकती है। ग्लोबलडेटा का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा तनाव और पॉलिसी की अनिश्चितताओं से गोल्ड-सिल्वर के प्राइस को आगे भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देश आमने-सामने हैं। इस मुद्दे के जल्द हल होने की संभावना फिलहाल मुश्किल दिखाई दे रही है।