AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Personal Loan Calculator: पर्सनल लोन लेना आज के दौर में काफी आसान हो गया है। अगर आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं, तो आपको कई प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन्स के ऑफर्स मिले होंगे। आजकल कई ऐप्स भी पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह लोन काफी अधिक ब्याज दर के साथ आता है। अगर आप एक साथ कई लोन्स ले लेते हो, तो कर्ज के जाल में भी फंस सकते हो। इसलिए जब बहुत ज्यादा जरूरत हो और दूसरा कोई रास्ता न हो, तब ही पर्सनल लोन लेना चाहिए।
अधिकतर बैकों की पर्सनल लोन्स पर न्यूनतम ब्याज दरें इस समय 9.75 फीसदी से लेकर 9.99 फीसदी तक है। बड़े बैंकों की बात करें, तो एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की पर्सनल लोन पर शुरुआती ब्याज दर 9.99 फीसदी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र 9 फीसदी की न्यूनतम ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। इसके अलावा एसबीआई 10.05%, बैंक ऑफ बड़ौदा 10.40%, पीएनबी 10.60%, कोटक महिंद्रा बैंक 10.99% और आईसीआईसीआई बैंक 10.45% की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है।
| बैंक का नाम | पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दर (वार्षिक) |
|---|---|
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 9.00% |
| एचडीएफसी बैंक | 9.99% |
| एक्सिस बैंक | 9.99% |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 9.99% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | 10.05% |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 10.40% |
| आईसीआईसीआई बैंक | 10.45% |
| पंजाब नेशनल बैंक (PNB) | 10.60% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 10.99% |
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक से 10.05 फीसदी ब्याज दर पर 5 साल के लिए 4 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 8,509 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 1,10,520 रुपये चुकाएंगे। अगर यह लोन हम 11.50 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 8,797 रुपये की बनेगी। इस लोन में हम कुल ब्याज 1,27,823 रुपये चुकाएंगे। वहीं, यह लोन 13 फीसदी ब्याज दर पर लिया जाता है, तो मंथली ईएमआई 9,101 रुपये की बनेगी। वहीं, कुल ब्याज 1,46,074 रुपये चुकाएंगे।
| ब्याज दर (वार्षिक) | लोन अवधि | मासिक EMI | कुल ब्याज राशि |
|---|---|---|---|
| 10.05% | 5 साल | ₹8,509 | ₹1,10,520 |
| 11.50% | 5 साल | ₹8,797 | ₹1,27,823 |
| 13.00% | 5 साल | ₹9,101 | ₹1,46,074 |
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
22 Dec 2025 02:29 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।