AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

7th Pay Commission : केंद्रीय सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब GDS को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान दर पर 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस निर्णय से देशभर में कार्यरत लाखों ग्रामीण डाक सेवकों को सीधा फायदा मिलेगा।
बीते दिनों वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की एक और किस्त को मंजूरी दी थी। इसके बाद डाक विभाग ने इसे ग्रामीण डाक सेवकों पर भी लागू करने का फैसला किया है। अब ग्रामीण डाक सेवकों को भी उनके मूल ट्रांसफर व रिकवरी कॉम्पोनेन्ट (TRCA) पर 58% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले उन्हें भी 55% महंगाई भत्ता मिल रहा था।
डाक विभाग के सहायक महानिदेशक (मेडिकल) व एडीजी कृष्णा कुमार गुप्ता ने आदेश में कहा है कि इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का खर्च सैलरी खातों से किया जाएगा और यह खर्च स्वीकृत अनुदान से पूरा होगा। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यह फैसला सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति और आंतरिक वित्त सलाह के मुताबिक लिया गया है।
| GDS पद | काम के घंटे | बेसिक TRCA | डीए (58%) |
| ब्रांच पोस्ट मास्टर | 4 घंटे (Level-1) | 12,000 रुपये | 6,960 |
| 5 घंटे (Level-2) | 14,500 रुपये | 8,410 | |
| असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर | 4 घंटे (Level-1) | 10,000 रुपये | 5,800 |
| 5 घंटे (Level-2) | 12,000 रुपये | 6,960 |
देश के ग्रामीण इलाकों में डाक सेवक न सिर्फ डाक बांटने का काम करते हैं, बल्कि कई सरकारी योजनाओं और वित्तीय सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी उनके जीवन-यापन में राहत देगी, खासकर तब जब खाने की चीजों, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
13 Oct 2025 02:06 pm
Published on:
13 Oct 2025 12:32 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।