AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

चेन्नई के कोरुक्कुपेट्टै इलाके में सोमवार शाम हिस्ट्रीशीटर संतोष उर्फ बिस्किट संतोष पर जानलेवा हमला हुआ। आठ आपराधिक मामलों में आरोपी संतोष हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। रिहाई के बाद घर लौटते समय उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
संतोष पर यह हमला उस समय हुआ, जब वह अपने मित्र किशोर के साथ दोपहिया वाहन से पुझल जेल से कोरुक्कुपेट्टै लौट रहा था। व्यासरपाड़ी के अंबेडकर कॉलेज के पास अचानक सात अज्ञात लोगों के गिरोह ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल संतोष को तत्काल स्टेनली अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एमकेबी नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 15 दिसंबर को जॉर्ज टाउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान लोकेश नामक अपराधी को संतोष की रिहाई की जानकारी मिली थी। इसके बाद लोकेश, जीवा, दिनेश, सुरेन्द्र और अन्नाची उर्फ गणेश ने मिलकर संतोष पर हमला किया।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि घटना के तार पिछले साल हुई स्वीट दिनेश की हत्या से जुड़े हैं। दरअसल, स्वीट दिनेश ने नशे के कारोबार को लेकर संतोष पर हमला किया था। इसके जवाब में पिछले साल 10 जून को संतोष ने अपने साथियों के साथ स्वीट दिनेश की हत्या कर दी थी। इसी रंजिश के चलते दिनेश के साथियों ने संतोष पर जानलेवा हमला किया।
घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों – लोकेश, जीवा, दिनेश और सुरेन्द्र – को कोरुक्कुपेट्टै इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। अन्नाची सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
16 Dec 2025 02:44 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।