AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जिले में शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है और लगातार पारा गिरने लगा है। मौसम केंद्र खजुराहो के अनुसार फिलहाल पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा और पारा कम होने के आसार हैं। वहीं कोहरे में कमी आएगी। पारा गिरने से कोहरा कम होने लगता है तो ऐसे में शीत हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है जिस वजह से कोहरा छटने की संभावना केंद्र ने दी है। सोमवार को दिन का तापमान 16.0 और रात का 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नौगांव में अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 7.6 दर्ज किया गया। शहर में सुबह 11 बजे तक कोहरा सड़कों पर छाया रहा। इसके बाद दोपहर 12 बजे थोड़ी धूप ने लोगों को राहत दी, लेकिन बादलों की वजह से धूप छिप गई और सारे दिन ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला।
मौसम में पारा गिरने से दृश्यता पर भी असर हुआ है और उसमें बदलाव जारी रहा। मौसम केंद्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि सोमवार को दृश्यता सुबह 6 बजे 20 मीटर दर्ज हुई उसके बाद साढ़े 9 बजे से 11 बजे 200 से 800 मीटर दोपहर 3 बजे तक देखी गई। वहीं शाम 6 की दृश्यता 200 मीटर दर्ज हुई। दिल्ली से खजुराहो आने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से आई। फ्लाइट की लैंडिंग दोपहर 12 बजे ही थी जो दोपहर डेढ़ बजे खजुराहो पहुंची।
प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि धीरे-धीरे कोहरा में कमी आने की संभावना है। मौसम में ठंड बढ़ते ही कोहरा कम होने लगेगा और चार से पांच दिनों के बाद कोहरा खत्म होने लगेगा। फिलहाल पांच दिनों तक मौसम में ठंड रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।
16 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 26.5 न्यूनतम- 8.0
17 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 26.5 न्यूनतम- 9.2
18 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 28.4 न्यूनतम- 8.2
19 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 22.9 न्यूनतम- 11.0
20 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 23.5 न्यूनतम- 8.0
21 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 16.0 न्यूनतम- 6.0
22 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 16.0 न्यूनतम- 7.0
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Dec 2025 10:52 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।