6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदाताओं के नाम पर त्रुटि स्वीकार नहीं कर रहा कम्प्यूटर

छिंदवाड़ा जिले में ऐसे 55 हजार मतदाताओं के नाम सामने आए हैं। जिन्हें विधानसभा स्तर पर सुधरवाने का जिम्मा अधिकारियों-कर्मचारी को दिया गया है। फिलहाल उन्हें धीरे-धीरे नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Panchayat Elections, Rajasthan Panchayat Election News, Rajasthan Panchayat Election Date, Rajasthan Panchayat Election Latest News, Rajasthan Panchayat Election Update News, Rajasthan Panchayat Election Today News, Rajasthan Politics, राजस्थान पंचायत चुनाव, राजस्थान पंचायत चुनाव न्यूज, राजस्थान पंचायत चुनाव डेट, राजस्थान पंचायत चुनाव लेटेस्ट न्यूज, राजस्थान पंचायत चुनाव अपडेट न्यूज, राजस्थान पंचायत चुनाव टुडे न्यूज, राजस्थान राजनीति

एआई तस्वीर

एसआइआर में मतदाताओं के नाम में जरा सी भी त्रुटि है तो उसे कम्प्यूटर स्वीकार नहीं कर पा रहा है। वर्ष 2003 में नाम में यदि कुमार या चंद्र लिखा है और वर्तमान में वहीं नहीं है तो प्रश्नचिन्ह लग रहा है। छिंदवाड़ा जिले में ऐसे 55 हजार मतदाताओं के नाम सामने आए हैं। जिन्हें विधानसभा स्तर पर सुधरवाने का जिम्मा अधिकारियों-कर्मचारी को दिया गया है। फिलहाल उन्हें धीरे-धीरे नोटिस जारी किए जा रहे हैं।


जिले की पांच विधानसभाओं के 12.26 लाख मतदाताओं में से 59 हजार 368 मतदाताओं के नाम पहले ही विभिन्न कारणों से हटाए गए हैं। शेष 11.67 लाख मतदतााओं में से अब यह नामों की त्रुटियां आ गई है। प्रशासन इनके निपटारे में लगा हुआ है। बीएलओ के नाम कुछ मतदाताओं ने वर्ष 2003 में जो नाम लिखा था, उसे वर्ष 2026 की मतदाता सूची में हल्का सा बदल लिया है। जैसे वे नरेश कुमार लिखते थे, उसे अब नरेश लिख लिया है। इसी तरह पिता-पुत्र की आयु में कहीं दस वर्ष का अंतर आ रहा है। कम्प्यूटर बार-बार इन नामों और आयु के अंतर को अस्वीकृत कर रहा है। एसडीएम स्तर पर प्रत्येक बीएलओ को इसमें मतदाताओं से पूछकर सुधरवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंजीनियर स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है।


छिंदवाड़ा विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम


छिंदवाड़ा में ऐसे त्रुटिवाले 18 हजार 618 नाम जिले की पांच विधानसभाओं में सबसे अधिक है, जिन्हें प्रारंभिक स्तर पर नोटिस दिया जा रहा है। एसडीएम सुधीर जैन का कहना है कि जिन नामों में त्रुटियां आई है, उन मतदाताओं को नोटिस दिया जा रहा है। इन नामों को सुधरवाने की जिम्मेदारी बीएलओ, इंजीनियर और नगर निगम कर्मचारियों को दी गई है। कर्मचारियों को मतदाताओं से नाम पूछकर उन्हें सुधारना है।


पिता-पुत्र की आयु में भी दिखा कम अंतर


एसआइआर में पिता-पुत्र की आयु में कम अंतर दिख रहा है। कहीं दस वर्ष अंतर दिख रहा है तो कहीं 7 या 8 वर्ष शो हो रहा है। जिसे कम्प्यूटर स्वीकार नहीं कर पा रहा है। वह उसे त्रुटियों की श्रेणी में रख रहा है। इस उम्र के अंतर को भी बीएलओ को सुधारना होगा।


मतदाताओं के नाम पर त्रुटियां


जुन्नारदेव विधानसभा-13047
अमरवाड़ा विधानसभा-8313
चौरई विधानसभा-5920
छिंदवाड़ा विधानसभा-18618
परासिया विधानसभा-9634
कुल मतदाता-55532

इनका कहना है…

मतदाताओं के नाम पर त्रुटियां कम्प्यूटर जनरेटेड है। इसमें नाम में त्रुटि, पिता और पुत्र की आयु में कम अंतर जैसी गलतियां है। जिन्हें बीएलओ के माध्यम से ठीक किया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता इन त्रुटियों में सुधार करना है।
-धीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर छिंदवाड़ा।
……