4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजर हलवा खाने के बाद आठ बीमार, छह उल्टी व पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती, प्रशासन ने किया मिष्ठान सील

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा के महालक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान से गाजर का हलवा खाने से आठ लोग बीमार हो गए जिसमें से छह को पेटदर्द व उल्टियां होने पर छिंदवाड़ा व अमरवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बुधवार व गुरुवार को मिष्ठान से गाजर का हलवा खरीदा था तथा घर पहुंचकर उसका सेवन किया […]

2 min read
Google source verification
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लिए सेंपल

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लिए सेंपल

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा के महालक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान से गाजर का हलवा खाने से आठ लोग बीमार हो गए जिसमें से छह को पेटदर्द व उल्टियां होने पर छिंदवाड़ा व अमरवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बुधवार व गुरुवार को मिष्ठान से गाजर का हलवा खरीदा था तथा घर पहुंचकर उसका सेवन किया था। मामला सामने आने के बाद राजस्व, पुलिस व खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिष्ठान से हलवा का सेंपल एकत्रित किया तथा दुकान को सील करने की कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को सिंगोड़ी निवासी हिमांशु (23) पिता देवकरण साहू ने अमरवाड़ा के महालक्ष्मी बीकानेर से आधा किलो से ज्यादा गाजर का हलवा खरीदा था तथा उसे लेकर वह सिंगोड़ी आए तथा जिसका सेवन उसके दोस्त प्रिंस (21) पिता सोहनलाल साहू, प्रासू (22) पिता महेश सोनी, शास्वत (23) तथा धनकुमार जैन ने किया था। रात में सभी घर चले गए लेकिन सभी की तबियत खराब लगने लगी थी, सभी को एक साथ पेटदर्द व उल्टियां की शिकायत होने पर छिंदवाड़ा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अमरवाड़ा निवासी आरती नामदेव (30) तथा उनके दो वर्षीय पुत्र शिवय नामदेव ने भी गुरुवार को मिष्ठान से खरीदकर गाजर के हलवा का सेवन किया था। दोनों की तबियत खराब होने पर अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इनका कहना है।

सूचना मिली थी कि अमरवाड़ा के महालक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान के गाजर हलवा के सेवन से सिंगोड़ी के छह तथा अमरवाड़ा के दो लोग बीमार हुए है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मिठाई व गाजर हलवा के सेंपल लिए गए है जिन्हें जांच के लिए लैब पहुंचाया जाएगा। वहीं मिष्ठान को सील कर दिया गया है।

हेमकरण धुर्वे, एसडीएम, अमरवाड़ा

अमरवाड़ा के मिष्ठान पर पहुंचकर हलवा व मिठाई के सेंपल लिए गए है, वहीं जो लोग बीमार हुए है उनसे पूछा गया तो उनका कहना भी है कि गाजर का हलवा खाने के बाद उन्हें उल्टियां व पेटदर्द की शिकायत हुए है। मिष्ठान को सील भी कर दिया गया है।

गोपेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा।