AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
पोआमा वानिकी अनुसंधान केन्द्र के नजदीक नगर वन नजर आने लगेगा। इससे शहरवासियों को अपने घर में आनेवाले मेहमानों को घुमाने के लिए एक पिकनिक स्थल मिल जाएगा, जहां मनोरंजन और खेलकूद के साधन होंगे वहीं योग वेलनेस सेंटर भी विकसित किया जाएगा। यह करीब 1.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।
जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर परासिया रोड पर पोआमा वानिकी अनुसंधान केन्द्र के नजदीक इसका भूमिपूजन सितम्बर माह में किया गया था। नगर वन योजना में केन्द्र सरकार ने देश में 200 नगर वन बनाने का लक्ष्य रखा है। उसमें छिंदवाड़ा भी शामिल है। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार बजट में 80:20 का अनुपात होगा। इसकी जिम्मेदारी पूर्व वनमण्डल छिंदवाड़ा को मिली है। इसका काम अभी शुरू किया गया है। नगर वन में प्रवेश द्वार, स्मृति वन, नक्षत्र वन, नेचर ट्रेल, मेडीटेशन सेंटर, स्टॉपडेम, मेडीशनल पार्क, बटर फ्लाई पार्क, साइकिल ट्रेक, चिल्ड्रन पार्क और वॉच टॉवर बनाने की योजना बनाई गई है।
शहर के पांच किमी के अंदर धरमटेकरी और भरतादेव में जागिंग, टै्रेकिंग और जंगल में भ्रमण करने के साधन उपलब्ध है। 28 एकड़ की धर्मटेकरी इतनी विकसित हो गई है कि अब उसमें आधे शहर के नागरिक पहुंचने लगे हैं। इसी तरह भरतादेव में पार्क और भ्रमण के साधन है, जहां घर में आए मेहमानों को घुमाया जा सकता है। तीसरा बड़ा साधन पोआमा में विकसित हो रहा है।
छिंदवाड़ा शहर के आसपास काराबोह डैम उपलब्ध है। युवा इस स्थल पर भ्रमण करने जाते है। जल संसाधन विभाग के इस तालाब में पिकनिक स्पॉट के साधन विकसित नहीं किए गए हैं। इससे घूमनेवालों को व्यवस्थित कैफेटोरियम भी नहीं मिल पा रहा है।
नगर वन में योग वेलनेस सेंटर स्थापित होगा वहीं बच्चों और युवाओं के मनोरंजन केन्द्र व मार्निग वॉक ट्रेक, बैठने के साधन विकसित होंगे। लोग अपने घरों के मेहमानों को भी भ्रमण पर ला सकेंगे।
-अनादि बुधोलिया, एसडीओ, पूर्व वनमण्डल छिंदवाड़ा।
1.शहर की आपाधापी से दूर हरित स्थान और सौंदर्यपरक वातावरण
2.पैदल मार्ग, फुटपाथ, जॉगिंग और साइकिल ट्रैक।
3.नगर वन में औषधीय पौधे, मौसमी फूल वाले पौधे शामिल।
4.नगर वन में योग वेलनेस सेंटर विकसित करना।
5.बच्चों के मनोरंजन के साधन विकसित होंगे।
6.बुजुर्गो व युवाओं के लिए बैठने बेंच।
7.स्वच्छ वायु, शोर में कमी का वातावरण उपलब्ध हो।
……
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
24 Oct 2025 11:56 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।