10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रकूट में व्यापारी के बेटे के हत्यारोपी को पुलिस ने मार गिराया,12 घंटे में ही हो गया एनकाउंटर

चित्रकूट के बरगढ़ कस्बे में एक व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, chitrakut

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पुलिस एनकाउंटर

चित्रकूट में गुरुवार की शाम कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे के घर के सामने से अपहरण के बाद हत्या करने वाला बदमाश कल्लू शुक्रवार को सुबह बरगढ़ में एनकाउंटर में ढेर हो गया है, जबकि उसका साथी इरफान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अपहरण के दो घंटे बाद वॉट्सऐप पर फोन करके 40 लाख की फिरौती मांगी गई।

गुरुवार की शाम खेलते समय व्यापारी के बेटे का हुआ अपहरण

इस बात की सूचना अशोक केसरवानी ने पुलिस को दी। पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाशों ने कारोबारी के बेटे की हत्या कर दी और भाग गए। पुलिस खोजते हुए कारोबारी घर से कुछ दूर बने इरफान के घर पहुंची। यहां बक्से में पुलिस को बच्चे की लाश मिली। रात भर पुलिस हत्यारोपियों को ट्रेस करती रही।

शुक्रवार सुबह 7 बजे लोकेशन ट्रेस कर दोनों बदमाशों को घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 70 साल के आरोपी कल्लू को पुलिस ने मार गिराया, जबकि इरफान के पैर में गोली लगी है।

परिजनों ने जाम कर रखा नेशनल हाइवे, शुक्रवार सुबह हत्यारोपी का एनकाउंटर

इधर सुबह 4 बजे से ही बच्चे के घरवाले सैकड़ों लोगों के साथ नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी सूचना पर DIG राजेश कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची है। SP चित्रकूट ने बताया कि पकड़े जाने के डर से दोनों ने आयुष की गला घोंटकर हत्या कर दी। अपने ही कमरे में बक्से में शव रखकर फरार हो गए।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके बक्से तक पहुंची। शुक्रवार सुबह ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को गोली लग गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कल्लू की मौत हो गई।