4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच दिन में दो लाख रुपए सस्ती के बाद फिर चांदी में तेजी, जानें गोल्ड-सिल्वर रेट

बाजार में पिछले कई दिनों से आसमान छूती चांदी पांच दिन में एक लाख 95 हजार रुपए धड़ाम हो गई थी, मंगलवार को फिर से भाव बढ़ने से कारोबारियों को थोड़ी राहत मिली है।

2 min read
Google source verification
gold silver rate

सोना-चांदी के भाव (फाइल फोटो)

चित्तौडगढ़। बाजार में पिछले कई दिनों से आसमान छूती चांदी पांच दिन में एक लाख 95 हजार रुपए धड़ाम हो गई थी, मंगलवार को फिर से भाव बढ़ने से कारोबारियों को थोड़ी राहत मिली है। सोने के दाम में भी सुधार आया है। भाव घटकर फिर बढ़ने को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि कोई भी चीज के दाम घटने के बाद फिर बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है।

बता दें कि सोमवार को चांदी 2.25 लाख रुपए किलो बिकी थी, जबकि यही चांदी 29 जनवरी को 4.20 लाख हजार रुपए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। मंगलवार को चांदी थोड़ी सुधकर 2.65 लाख रुपए प्रतिकिलो पहुंच गई है। इधर, सोना भी 1.38 लाख रुपए प्रति दस ग्राम से बढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है जो 29 जनवरी को भाव 1.93 लाख रुपए था। सर्राफा बाजार के अनुसार चांदी और सोने के भावों में फिर से बढ़ोत्तरी से राहत मिली है, आगामी दिनों में इसके भावों में तेजी की संभावना जताई जा रही है।

पल-पल बदल रहे सोने-चांदी के भाव

राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि चांदी और सोने के भाव पल-पल बदल रहे हैं। मंगलवार शाम को चांदी के भाव 2.65 लाख रुपए प्रति किलो और सोने के भाव 1.58 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं। बाजार में भावों में बढ़ोत्तरी के बाद सोमवार को चांदी-सोने के भाव निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

55 हजार टूटकर फिर सुधरा सोना

सोना जो 1.93 लाख रुपए प्रति दस ग्राम अपने उच्चतर स्तर तक पहुंच गया था, वह भी सोमवार को फिसलकर 1.38 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के न्यूनतम स्तर पर आ गया था, जो मंगलवार को फिर से बढकऱ 1.58 लाख रुपए पहुंच गया। सोने की कीमतों में 55 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई थी, उसमें फिर से करीब 18 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले छह दिन के भाव

तारीख चांदी के भाव सोने के भाव

29 जनवरी 4,20,000 1,93,000

30 जनवरी 3,90,000 1,85,000

31 जनवरी 2,90,000 1,65,000

01 फरवरी 2,60,000 1,60,000

02 फरवरी 2,25,000 1,38,000

03 फरवरी 2,65,000 1,58,000