AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

चूरू। रतननगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 स्थित सिंगापुर हब के पास एक अज्ञात युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को मिट्टी में दबाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर उप पुलिस अधीक्षक सुनील झाझड़िया और थानाधिकारी रामनिवास बीड़ासरा पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
उप पुलिस अधीक्षक झाझड़िया के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। शव आंशिक रूप से मिट्टी में दबा हुआ था, जिससे दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। हालांकि अभी मृतक के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस के अनुसार मृतक का मुंह कपड़े से ढका हुआ था और गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
यह वीडियो भी देखें
पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
22 Dec 2025 04:00 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।