6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में अनियमितता या फिर तुलाई में ढिलाई, जिम्मेदारों की अनदेखी

कृष्कों के अनुसार समर्थन मूल्य पर हो रही मूंगफली खरीद में किसानोंं को जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है। टोकनधारी किसानों से एक बोरी मूंगफली (करीब 33 किलो) ली जा रही है। मूंगफली बेचने गांवो से आने वाले टोकनधारी किसानो को 3 से 7 दिन तक अधरझूल में लटकाकर तरह-तरह के बनाए जा रहे बहानों से परेशान है। ऐसे में घर से दूर आए मजबूर किसान थक हारकर एनकेन प्रकारेण मूंगफली देने को मजबूर हो रहा है।

3 min read
Google source verification

सुजानगढ़. सरकार की ओर से 24 दिसम्बर से मूंग और मूंगफली की समर्थन मूल्य पर तुलाई का कार्य शुरू किया गया। 90 दिवस तक तुलाई के होनेवाले कार्य को लेकर चूरू जिले की शुरुआत ही झंझावतों से घिरी रही, जिले में खरीद में देरी हुई तो इससे पहले टोकन को लेकर किसानों कोलाइन में लगना पड़ा। भले ही केंद्रों पर मूंग और मूंगफली की तुलाई का कार्य चल रहा है लेकिन अविश्वास की धार इस कदर कुंद हुई है। अब किसान मूंगफली की तुलाई में ढि़लाई के साथ ही अनियमितता, भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैँ तो किसान नाराजगी जता रहे हैं।

कृष्कों के अनुसार समर्थन मूल्य पर हो रही मूंगफली खरीद में किसानोंं को जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है। टोकनधारी किसानों से एक बोरी मूंगफली (करीब 33 किलो) ली जा रही है। मूंगफली बेचने गांवो से आने वाले टोकनधारी किसानो को 3 से 7 दिन तक अधरझूल में लटकाकर तरह-तरह के बनाए जा रहे बहानों से परेशान है। ऐसे में घर से दूर आए मजबूर किसान थक हारकर एनकेन प्रकारेण मूंगफली देने को मजबूर हो रहा है।

किसानों ने उठाई आवाज

बुधवार को अनेक किसानों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। किसानों ने खरीद केंद्र सुजानगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति प्रभारी मुख्य व्यवस्थापक, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां तथा एसडीएम को खरीद के बरती जा रही अनियमितताओं की जानकारी दी। किसानों ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि उल्टे उन्हें ही डराने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने जिम्मेदारों से अब तक मूंगफली देने वाले किसानों ने पूछताछ कर अनियमितता की जांच करने को कहा।

सुजानगढ़ में 90 हजार से अधिक खरीदे बैग

सहकारी समितियों के अनुसार सुजानगढ़ से 856 किसानों की 90 हजार 502 बैग, बीदासर से 358 किसानों की 36789 बैग, कातर से 293 किसानों की 31864 बैग मूंगफली की खरीद की जा चुकी है। मूंगफली 7263 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। बाजार भावों में अंतर काफी होने से किसान क्रय विक्रय केंद्रों पर आ रहे हैं।

तुलाई के नाम राशि लेने का आरोप

-मेरा गांव करीब 50 किमी दूर है। यहां 5-6 दिनो तक तुलाई न होने पर 8 हजार रुपए देने को मजबूर हुआ। इतना ही नहीं, मुझे 114 बोरी की जगह विक्रय पर्ची 113 बोरी की दी गई और तुलाई के नाम दुगुनी राशि ली गई। उन्हें शिकायत करने पर भुगतान रूकवा देने की धमकी दी गई। रिश्वत की राशि ठेकेदार के लपके वसूलते है। मैने एक ज्ञापन पत्र भी उपखण्ड अधिकारी के नाम लिखा है। आईदानसिंह, गांव सडू

-खरीद केन्द्र पर मनमानी ऐसी है कि कोई सुनने वाला नहीं है। मेरी पुत्री की मूंगफली उन्होंने तुलवाई तब रुपए मांगे और मैने 8 हजार रुपए दिए लेकिन लपके अभी भी रुपए की मांग करते है। तुलाई के नाम पर ज्यादा राशि लेना ओर एक बोरी अधिक मेरे से ली गई। दो हजार रुपए बाकी होने पर मेरी मूंगफली नहीं तोली गई। मेरा टोकन मेरी पत्नी के नाम था ओर बुधवार को उसे अूंगठा लगाने के लिए बुलाया लेकिन कोई कमी बताकर नहीं तोली गई। इस तरह परेशान किया जाता है। मेरा गांव 52 किमी दूर है। मैने भी एसडीएम के नाम दरख्वास्त लिखी है। गणेशाराम मंडा, गांव बाघसरा आथूणा

इनका कहना है

-शुरुआती दौर पर कुछ शिकायते सुजानगढ़ खरीद केन्द्र के अधीन कातर की मिली थी, जिनका समाधान कर दिया गया है। उन्हें नहीं पता कि सुजानगढ़ में तुलाई की दर क्या है? सुजानगढ़ के मुख्य व्यवस्थापक से बात करनी चाहिए। सुनील मांडिया, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समिति चूरू

-मेरे पास तुलाई के नाम रिश्वत, अतिरिक्त बोरी लेने या अन्य कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। रामसिंह, प्रभारी खरीद केंद्र सुजानगढ़