6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू, Jun 06, 2026

Churu Weather News : अंचल में बरस्या बादळ, खेतां मायं चाल्या हळ… खेतों की ओर बढ़े किसान

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों ने मिट्टी के घरौंदे बनाए तथा खेलकूद कर मौसम का लुत्फ लिया। किसानों ने बारिश को खरीफ सीजन के लिए लाभदायक बताया।

Farmers return to field

चूरू. अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष और जून माह की शुरुआत से ही अंचल में कई जगह हुई बारिश से जहां खेतों में हळ चलने लगे हैं वहीं बरसाती मौसम बने रहने का क्रम जारी है। गुरुवार रात आंधी, बिजली कड़कने और मेघगर्जन के साथ अंचल में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई और शुक्रवार सुबह से मौसम बरसाती बना रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन हवा बंद होने से उमस भरी गर्मी रही।

जिले में कुल 54 मिमी.बारिश
पिछले 24 घंटों में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक जिले में कुल 54 मिमी.बारिश हुई। जिसमें सबसे ज्यादा बारिश तारानगर में 22 मिमी. दर्ज की गई। सुजानगढ़ में 10 मिमी., राजगढ़ में 10 मिमी., रतनगढ़ में 4 मिमी. चूरू और सरदारशहर में 3-3 मिमी. तथा राजलदेसर में 2 मिमी.बारिश हुई। शुक्रवार देर रात तक आसमान में बादलों की आवाजाही रही तथा मौसम बरसाती बना रहा।

मूंगफली की बुवाई ने पकड़ी रफ्तार
मानसून (Monsoon) से पहले चल रहे आंधी, बारिश के दौर में अंचल के ग्रामीण इलाकों में बरसात होने के साथ किसानों ने खेतों में खरीफ फसल में बाजरा, मूंग मोठ की बुवाई शुरू कर दी है। कूप कृषि सिंचित क्षेत्र में किसानों ने मूंगफली और कपास की बुवाई शुरू कर दी है। सहायक निदेशक कृषि कुलदीप शर्मा के अनुसार जिले में अब तक करीब 25 हजार हेक्टर में मूंगफली और 5 हजार हेक्टर में कपास की बुवाई हो चुकी है। इसके अलावा 2 हजार हेक्टर में मूंग और एक हजार हेक्टर में बाजरा बोया जा चुका है। जैसे जैसे बारिश (Rain) हो रही है वैसे वैसे जहां किसानों ने खेतों में बुवाई का कार्य शुरू कर दिया है तो अनेक जगहों पर किसानों ने बुवाई की तैयारियां शुरू कर दी है।

हल्की बारिश से मौसम बना खुशनुमा
सरदारशहर. क्षेत्र में गुरुवार रात हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद शुक्रवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम (Weather) खुशनुमा होने से लोग घरों से बाहर निकले और पार्कों में टहलते नजर आए। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों ने मिट्टी के घरौंदे बनाए तथा खेलकूद कर मौसम का लुत्फ लिया। किसानों ने बारिश को खरीफ सीजन के लिए लाभदायक बताया। उनका कहना है कि भले ही वर्षा कम हुई हो, लेकिन इससे खेतों में नमी बढ़ी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें