AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Bihar vs Arunachal Pradesh, Vijay hazare trophy: विजय हज़ारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 के पहले दिन ही रिकॉर्ड की झड़ी लग गई है। बिहार ने अरुणाचल प्रदेशा के खिलाफ खेले गए प्लेट ग्रुप के एक मुक़ाबले में 574 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है। यह विजय हज़ारे ट्रॉफी और लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान बिहार ने कप्तान सकीबुल गनी, आयुष लोहारुका और स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ताबड़तोड़ शतक जड़े।
लिस्ट ए क्रिकेट में अभी तक सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था। 2022 में उसने 506 रन बनाए थे। बिहार ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह सिर्फ दूसरा मौका है जब लिस्ट ए क्रिकेट में 500 का स्कोर किसी टीम ने बनाया है। विजय हज़ारे ट्रॉफी में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर मुंबई के नाम है। मुंबई ने साल 2021 में पांडिचेरी के खिलाफ 457/4 रन बनाए थे। वहीं चौथा स्कोर महाराष्ट्र के नाम है। महाराष्ट्र ने मणिपुर के खिलाफ 2023 में 427/6 रन बनाए थे। वहीं पंजाब ने इसी साल जनवरी में हैदराबाद के खिलाफ 426/4 रन बनाए थे।
| टीम | स्कोर | ओवर | रन रेट | पारी | विपक्षी टीम | मैदान | परिणाम | मैच तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| बिहार | 574/6 | 50.0 | 11.48 | पहली | अरुणाचल प्रदेश | रांची | — | 24 दिसंबर 2025 |
| तमिलनाडु | 506/2 | 50.0 | 10.12 | पहली | अरुणाचल प्रदेश | बेंगलुरु | जीत | 21 नवंबर 2022 |
| मुंबई | 457/4 | 50.0 | 9.14 | पहली | पुडुचेरी | जयपुर | जीत | 25 फरवरी 2021 |
| महाराष्ट्र | 427/6 | 50.0 | 8.54 | पहली | मणिपुर | जयपुर | जीत | 5 दिसंबर 2023 |
| पंजाब | 426/4 | 50.0 | 8.52 | पहली | हैदराबाद | अहमदाबाद | जीत | 3 जनवरी 2025 |
इस मैच में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने भी महज 32 गेंद में शतक ठोककर नया रिकॉर्ड बना दिया है। गनी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के 35 गेंद में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब वे भारतीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड होल्डर बन गए हैं। खास बात ये है कि तमिलनाडु ने भी सबसे बड़ा स्कोर अरुणाचल प्रदेश के ही खिलाफ बनाया था और अनमोलप्रीत सिंह का रिकॉर्ड शतक भी इसी टीम के खिलाफ आया था।
इसके अलावा ओपनिंग करने आए वैभव ने महज 36 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ा। पारी की शुरुआत से ही वैभव अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों पर भारी पड़ रहे थे। वैभव के बल्ले से निकलने के बाद गेंद बाउंड्री लाइन के पार ही दिख रही थी। सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाने वाले वैभव ने 84 गेंदों पर 15 छक्के और 16 चौकों की मदद से 190 रन की पारी खेली। वैभव के पास दोहरा शतक लगाने का पूरा मौका था, लेकिन वह 27वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
24 Dec 2025 01:11 pm
Published on:
24 Dec 2025 01:10 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।