17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की बात सुन तिलमिला जाएंगे सलमान आगा! खेलने की बजाय दिया ये ऑप्शन

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत से 61 रनों की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने एक्स पर लिखा "बहिष्कार कम शर्मनाक हो सकता था।" यह टिप्पणी उस समय आई जब पाकिस्तान ने पहले बहिष्कार की घोषणा की, फिर यू-टर्न लेकर मैच खेला और बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी। कप्तान सलमान अली आगा के लिए यह बड़ा झटका है।​​​​​​​​​​​​​​​​

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

Picture Credits: ANI

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो में भारत के खिलाफ 61 रनों की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने टीम पर तीखा प्रहार किया है। कनेरिया ने एक्स पर पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सामने घुटने टेकने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो बॉयकॉट कम शर्मनाक होता।" कनेरिया का यह बयान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है।

गौरतलब है कि मैच से पहले पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ खेल का बहिष्कार करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में थूककर चाटने के मुहावरे का उदाहरण पेश करते हुए मैच खेलने का फैसला किया। कनेरिया ने इसी संदर्भ में व्यंग्य से भरा ट्वीट किया और एक ही तीर से पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड की राजनीति और टीम के प्रदर्शन दोनों को निशाना बनाया।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स की तीखी आलोचना के निशाने पर टीम हार के बाद पाकिस्तान की टीम को कनेरिया के अलावा भी कई क्रिकेट दिग्गजों और एक्सपर्ट्स से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। शोएब अख्तर ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को 'नाकारा' और 'जाहिल' करार देते हुए कहा कि "जब आप किसी अयोग्य व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी देगे, तो जाहिर है वह संगठन को तबाह कर देगा।" पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को बेंच करने की मांग की। रमीज राजा ने मैच को 'आपदा' बताया, जबकि मोहम्मद यूसुफ ने इसे "पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास का सबसे अंधेरा दौर" कहा। अहमद शहजाद ने टीम के प्रदर्शन को "दयनीय" करार दिया। मोहम्मद हफीज ने कप्तान सलमान अली आगा पर सवाल उठाते हुए कहा कि "हम क्रिकेट में भारत से बहुत पीछे हैं और हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।"

ईशान ने खेली धमाकेदार पारी

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के 40 गेंदों पर बनाए गए विस्फोटक 77 रन, सूर्यकुमार यादव के 32, शिवम दुबे के 27, और तिलक वर्मा के 25 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!