AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Deepti Sharma: भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने एक विकेट लेकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया। दरअसल, उन्होंने महिला T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट (151 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। दीप्ति शर्मा अब 133 मैचों में 152 विकेट लेकर पहली भारतीय क्रिकेटर (पुरुष और महिला) बन गई हैं, जिन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट का आंकड़ा पार किया।
आपको बता दें कि इससे पहले दीप्ति शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन और 150 विकेट का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था, जो पुरुष और महिला क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया। यह उपलब्धि उन्हें T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित ऑलराउंडर बनाती है।
| खिलाड़ी का नाम | देश | मैच | विकेट |
|---|---|---|---|
| दीप्ति शर्मा | भारत | 133 | 152 |
| मेगन शट | ऑस्ट्रेलिया | 123 | 151 |
| हेनरिएट इशिवे | रवांडा | 117 | 144 |
| निदा डार | पाकिस्तान | 160 | 144 |
| सोफी एक्लेस्टोन | इंग्लैंड | 101 | 142 |
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के 5वें टी-20 मैच पर नजर डालें तो टॉस हारकर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 का मजबूत स्कोर बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्द्धशतक (68 रन, 43 गेंद) जमाया और अरुंधति रेड्डी के अंतिम ओवर में 20 रन की धमाकेदार पारी ने टीम को मनोबल दिया। स्नेह राणा और अरुंधित रेड्डी ने आठवें विकेट के लिए 14 गेंदों में 33 रन जोड़कर टीम मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
वहीं भारत से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत खराब रही। रही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। इस तरह श्रीलंका 8 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू (2 रन) जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इमेशा दुलानी (65 रन, 42 गेंद) और हसिनी पेरेरा (50 रन, 39 गेंद) ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े और टीम को चुनौती दी। हालांकि, लगातार गिरते विकेटों ने श्रीलंका टीम को जीत से दूर रखा। इस तरह भारत ने श्रीलंका को 5वें टी-20I मैच में 15 रन से हराया और महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 5-0 से जीत ली।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
31 Dec 2025 01:20 am
Published on:
31 Dec 2025 01:19 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।