17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यकुमार यादव ने तमाचा मारा… पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में सूर्यकुमार यादव ने पार्ट-टाइम बॉलर तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का भी इस्तेमाल किया, जिन्‍होंने काफी किफायती गेंदबाजी की। इसी को लेकर पूर्व पाकिस्‍तानी खिलाड़ी बासित अली ने अपनी टीम की बुराई करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Ind vs Pak

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

Ind vs Pak: आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड 2026 में भारत ने रविवार को पाकिस्तान के 61 रन से जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली और पाकिस्‍तान के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पाक के खिलाफ 9 मैचों में ये आठवीं जीत है। इस अहम मैच से पहले बातचीत का मुख्य फोकस सूर्या एंड कंपनी के बॉलिंग लाइन-अप पर था। भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ हावी रहे। पाकिस्तान के बल्‍लेबाज पेसर और स्पिनर दोनों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। इतना ही नहीं पार्ट टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी खूब छकाया। इसी को लेकर पूर्व पाकिस्‍तानी खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान दिया है।

तिलक-रिंकू ने भी की किफायती गेंदबाजी

सूर्यकुमार ने 13वां ओवर पार्ट-टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा को थमाया, जिन्‍होंने पहली ही गेंद पर शादाब खान को आउट कर दिया और पाकिस्तान का स्कोर 78/7 पर पहुंच गया। तिलक ने दो ओवर में सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने तिलक के बाद रिंकू सिंह का भी इस्तेमाल किया, जिन्‍होंने एक ओवर में सिर्फ 9 रन खर्चे।

'सूर्या ने सबसे जोर से तमाचा मारा'

सूर्यकुमार के इस कदम पर रिएक्शन देते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने गेम ऑन है पर कहा कि भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह और तिलक वर्मा से गेंदबाजी कराकर सबसे जोर से तमाचा मारा है। उन्होंने आगे कहा कि यह पाकिस्तान के क्रिकेट की वैल्यू है। मैं हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती की बात नहीं कर रहा हूं।

114 रन पर ढेर हुआ पाकिस्‍तान

बता दें कि 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गया, जिसमें हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और तिलक ने भी एक-एक विकेट लिया। सिर्फ चार बैटर ही डबल डिजिट में स्कोर कर पाए और उस्मान खान ने 34 बॉल पर 44 रन बनाकर अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने अपना विकेट अक्षर की बॉल पर गंवा दिया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!