2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से निकालने के बाद ICC ने दिया एक और झटका, रिजेक्ट किया मीडिया एक्रिडिएशन

ICC Men's T20 World Cup 2026 से बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को बाहर कर दिया गया है लेकिन इस टूर्नामेंट को कवर करने के लिए 80 से ज्यादा पत्रकारों ने आवेदन किया था।

2 min read
Google source verification
Bangladesh cricket team

बांग्लादेश के पत्रकारों पर भी रोक (फोटो- AI)

ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करना बांग्लादेश को और भारी पड़ता नजर आ रहा है। पहले आईसीसी ने टीम को वर्ल्ड कप से बाहर किया, अब उनके पत्रकारों के एक्रिडिएशन पास के आवेदन भी रिजेक्ट कर दिए गए हैं। दरअसल, बांग्लादेश की टीम भारत में सुरक्षा कारणों की वजह से T20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलना चाहती थी और वह अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित कराना चाहती थी। हालांकि, इस प्रस्ताव को आईसीसी ने खारिज कर दिया, लेकिन बांग्लादेश इस फैसले पर अड़ा रहा।

एक्रिडिएशन के आवेदन भी रिजेक्ट

इसके बाद आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह दे दी। अब रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि आईसीसी ने बांग्लादेशी मीडिया के पत्रकारों के एक्रिडिएशन के आवेदन को भी रिजेक्ट कर दिया है।

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई पत्रकारों ने दावा किया कि कई बांग्लादेशी फोटो जर्नलिस्ट को शुरू में 20 और 21 जनवरी को मंजूरी वाले ईमेल मिले थे, लेकिन बाद में उनके एक्रिडिएशन रद्द कर दिए गए। रिपोर्ट में बीसीबी मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन के हवाले से दावा किया गया है कि बांग्लादेश के 80-90 पत्रकारों ने एक्रिडिएशन के लिए आवेदन किया था। अमजद ने कहा, “जहां तक मुझे पता है, सभी बांग्लादेशी पत्रकारों को रिजेक्ट कर दिया गया था। इस साल करीब 80-90 पत्रकारों ने आवेदन किया था, लेकिन किसी को भी एक्रिडिएशन नहीं मिला।”

ICC ने दिया था बांग्लादेश को सुझाव

बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से रिलीज किए जाने के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने ग्रुप-स्टेज के मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। बांग्लादेश ने इसके अलावा आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का भी सुझाव आईसीसी को दिया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग नहीं मानी और उसे अपने फैसले पर विचार करने और भारत में ही जाकर खेलने का सुझाव दिया। बांग्लादेश ने ICC की बात नहीं मानी, जिसके बाद उसे वर्ल्डकप से बाहर कर दिया गया।