16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दूसरी इनिंग्स में पिच बेहतर रही…’, इंडिया से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने गिनाईं हार की वजह

Pakistan Captain Salman Ali Agha Reaction: इंडिया से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हार के कारण गिनाते हुए कहा है कि अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो आप पीछा ही करते रह जाएंगे… नीचे पढ़ें पूरी खबर।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Pakistan Captain Salman Ali Agha Reaction

फोटो में भारतीय और पाकिस्तानी टीम के कप्तान। (इमेज सोर्स: आईएएनएस)

Ind vs Pak T20 World Cup 2026 Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 27वें मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से पटखनी दी है। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने हार का ठिकरा पिच और अपने खिलाड़ियों पर फोड़ दिया।

बता दें 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 4.5 ओवर में 4 विकेट खो दिए। इतने बड़े झटकों के बाद टीम पूरे मैच में वापसी नहीं कर पाई और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।

हार के बाद बिलबिलाने लगे पाकिस्तानी कप्तान

मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने कहा कि वे इस मुकाबले में चार स्पिनर्स के साथ उतरे थे, लेकिन कोई भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम सही प्लान लागू नहीं कर सकी, और खराब शुरुआत ने स्थिति और मुश्किल बना दी।

सलमान ने यह भी माना कि दूसरी पारी में पिच पहले से बेहतर थी, लेकिन उनकी टीम परिस्थितियों के अनुसार खेल ही नहीं पाई। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े मैचों में खिलाड़ियों की भावनाएं तेज होती हैं, और टीम को इन्हें नियंत्रित करना सीखना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम चार स्पिनर्स के साथ इस मैच में उतरे थे, लेकिन आज उनका दिन खराब रहा। प्लानिंग में कुछ कमी रह गई। बल्लेबाजी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अगर पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाते हैं, तो आप हमेशा मैच का पीछा ही करते रह जाते हैं। दूसरी इनिंग्स में पिच बेहतर रही, लेकिन हमने परिस्थितियों के हिसाब से नहीं खेला।

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पाकिस्तानी टीम

3 में से 1 मुकाबला गंवाकर पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। इस टीम का नेट रन रेट -0.403 है, जबकि यूएसए (+0.787) 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की हैट्रिक के साथ भारत ने 'सुपर-8' में प्रवेश कर लिया है।

पाकिस्तानी टीम 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी, जिसे जीतकर यह टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। कप्तान आगा ने कहा, "हम ऐसे कई मैच खेल चुके हैं। अब दो दिन में अगला मैच है और हमें उसी पर ध्यान देना होगा। हमें वह मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई करना है, उसके बाद यह एक नया टूर्नामेंट होगा।"

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!