15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK महामुकाबले में आज भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव तय, मैच से पहले पूर्व भारतीय ओपनर ने लीक की टीम!

IND vs PAK Playing 11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 15 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान आमने-सामने होंगे। पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि इस मैच में भारत तीन बड़े बदलावों के साथ मैदान में उतर सकता है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
IND vs PAK Playing 11 Prediction

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit - BCCI)

IND vs PAK Playing 11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए वह दिन आ ही गया है, जब ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। ये मुकाबला महाभिड़ंत आज 15 फरवरी को भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से कोलंबों के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में होगी। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार रहा है। भारत भले ही पिछला मैच जीतकर आ रहा है, लेकिन इस मुकाबले में वह तीन बड़े बदलावों के साथ उतर सकता है। पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटटर आकाश चोपड़ा ने भारत की संभावित प्‍लेइंग बताकर सस्पेंस को खत्म कर दिया है।

कुलदीप यादव की होगी वापसी!

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम में होने वाले बदलावों की भविष्यवाणी कर दी है। चोपड़ा ने बताया कि कोलंबो के आर प्रेमदासा की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होने वाली है। पिछले कुछ मैचों में भी यही देखने को मिला है। इस वजह से अर्शदीप को बाहर बैठाकर प्‍लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है।

संजू और रिंकू हो सकते हैं बाहर

चोपड़ा ने आगे कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद अभिषेक शर्मा की वापसी के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में संजू सैमसन को बाहर बैठना होगा। चोपड़ा का मानना है कि प्‍लेइंग इलेवन में तीसरा बड़ा बदलाव वॉशिंगटन सुंदर के आने से रिंकू सिंह का पत्‍ता काटकर किया जा सकता है। सुंदर स्पिन गेंदबाजी के साथ आपको संभलकर बल्लेबाजी करने का विकल्‍प भी देते हैं। चोपड़ा का मानना है कि कोलंबो की पिच के लिए वॉशी अच्छा विकल्प रहेंगे, क्योंकि यहां रिंकू की भूमिका थोड़ी कम रहने वाली है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!