
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा (photo - BCCI)
India vs England Final, Under 19 World Cup 2026 Pitch Report: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। कल यानि 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला यह मैच अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का 10वां ख़िताबी मुक़ाबला होगा। ऐसे में इस हाईवोल्टेज मुक़ाबले से पहले आइए जानते हैं पिच का हाल।
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला भी इसी मैदान में खेला था। ऐसे में भारत के पास एक बड़ा एडवांटेज है। यह मुक़ाबला हाईस्कोरिंग रहा था और भारत ने रिकॉर्ड 311 रनों का लक्ष्य आसानी से चेज़ कर लिया था। वहीं इंग्लैंड ने अपनी सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला था। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फ़ाइनल में जगह पक्की की थी।
हरारे की पिच में शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। नई गेंद को मूवमेंट, एक्स्ट्रा बाउंस और स्विंग मिलती है। जैसे - जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच धीमी होती चली जाती है। जिससे स्पिनर्स को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलता है। स्पिनर्स मिडिल ओवर्स में असरदार हो सकते हैं। एक बार सेट हो जाएं तो बैटर्स बड़े स्कोर बना सकते हैं। टूर्नामेंट में यहां एवरेज फर्स्ट इनिंग्स स्कोर करीब 240-250 के आसपास रहा है।
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
Published on:
05 Feb 2026 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
