1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये कैसा बॉयकॉट, कोई बाइलेटरल सीरीज़ नहीं, लेकिन पहलगाम हमले के बाद एक साल में भारत -पाकिस्तान ने खेले 11 मैच!

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। बावजूद इसके पिछले एक साल में दोनों देश बाइलेटरल सीरीज़ खेले बिना अबतक 8 मुकबाले खेल चुके हैं और तीन मुक़ाबले फरवरी में खेले जाएंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 01, 2026

India vs Pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच एक साल में खेले गए 11 मुक़ाबले। (Photo - BCCI/x)

India vs pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण पिछले 13 वर्षों से कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी, जब पाकिस्तानी टीम ने भारत का दौरा किया था। उस समय तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसके बाद से दोनों देश सिर्फ आईसीसी या एशिया क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आए हैं।

भारत में पाकिस्तान के बॉयकॉट की मांग

पिछले साल फरवरी में हुए पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के संबंध पूरी तरह से खराब हो गए। इसके बाद भारत में पाकिस्तान के बॉयकॉट की मांग उठने लगी। पाकिस्तानी सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन कर दिये गए। इतना ही नहीं पाकिस्तान से जुड़े सभी यूट्यूब चैनल और वेबसाइट भी भारत में बैन कर दी गईं। एशिया कप में भारतीय टीम ने ना तो पाकिस्तान से हाथ मिलाया और ना ही पीसीबी चीफ मोहसीन नक़वी से ट्रॉफी ली।

पाकिस्तान का बॉयकॉट सिर्फ दिखावा

लेकिन क्या भारत सच में पाकिस्तान का बॉयकॉट कर रहा है या ये सब सिर्फ एक दिखावा है? भारत पिछले एक साल में कोई बाइलेटरल सीरीज़ खेले बिना पाकिस्तान से अबतक आठ मुक़ाबले खेल चुका है और अगले एक महीने में तीन और मुक़ाबले खेले जाएंगे। पुलवामा हमले के ठीक बाद फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेली गई। भारत ने यहां ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से मुक़ाबला खेला। वहीं सितम्बर में एशिया कप 2025 में दोनों देशों के बीच एक महीने में तीन मुक़ाबले खेले गए। भारतीय टीम एशिया कप ग्रुप स्टेज, सुपर 4 और फिर फ़ाइनल में पाकिस्तान से भिड़ी।

दोनों देशों ने एक साल में खेले 8 मुक़ाबले

इसके बाद अक्टूबर में महिला वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला टीम ने मैच खेला। वहीं नवंबर में पुरुष राइजिंग स्टार एशिया कप में पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच मैच खेला गया। दिसम्बर में अंडर 19 एशिया कप खेला गया। इस टूर्नामेंट में दोनों देशों के बीच दो मुक़ाबले ग्रौओ स्टेज और फ़ाइनल खेला गया।

तीन और मुक़ाबले खेले जाएंगे

आज भारत अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से सुपर सिक्स मुक़ाबला खेलेगा। जो दोनों देशों के बीच पुलवामा हमले के बाद 8वां मुक़ाबला होगा। वहीं 15 फरवरी को भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से भिड़ेगा। इसी दिन महिला राइजिंग स्टार एशिया कप में महिला इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच खेला जाएगा।