16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इधर भारत-पाकिस्तान मैच पर थी फैंस की नजरें, उधर वूमेंस टीम ने 31 गेंद में ऑस्ट्रेलिया का कर दिया खेल खत्म

सुपर संडे के दिन यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दूसरी जीत रही। इससे पहले अंडर-19 महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। बैंकॉक में खेले जा रहे विमेंस एशिया प्राइजिंग ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

INDW vs AUSW Highlights: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 31 गेंदों में एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। डकवर्थ–लुईस (DLS) मेथड के अनुसार उस समय भारतीय टीम 21 रन से आगे थी।

यंग वूमेंस टीम ने भी चखा जीत का स्वाद

सुपर संडे के दिन यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दूसरी जीत रही। इससे पहले अंडर-19 महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। बैंकॉक में खेले जा रहे विमेंस एशिया प्राइजिंग ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। उस मुकाबले में पाकिस्तान की महिला ए टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 10.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए और जीत दर्ज की।

इस मुकाबले के बाद अब भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को दो बड़ी जीत मिल चुकी हैं और अब टीम हैट्रिक की तलाश में है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुकाबले की बात करें तो सिडनी में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेथ मूनी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं। जॉर्जिया वोल 18 जबकि फोएबे लिचफील्ड 26 रन बना सकीं। एलिसा हीली 20 रन बनाकर आउट हुईं। एशले गार्डनर सिर्फ 6 रन बना सकीं। जॉर्जिया वेयरहैम ने 30 रन बनाए, जबकि कप्तान सोफी मोलिन्यू खाता खोले बिना आउट हो गईं।

भारतीय टीम की ओर से अरुंधति रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। रेणुका सिंह और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट लिए। क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा को भी एक-एक सफलता मिली। 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 3 गेंदों में 9 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई और 31 गेंदों के बाद भारतीय पारी आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद DLS मेथड के तहत भारतीय टीम को 21 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!