12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NAM: ईशान किशन ने लगाई छक्कों की झड़ी, एक ओवर में चार सिक्स ठोक मात्र इतनी गेंद पर जड़ा अर्धशतक

किशन ने जोहान्स जोनाथन स्मित के ओवर में चार छक्के जड़ते हुए मात्र 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 12, 2026

T20 World Cup 2026

ईशान किशन ने मात्र 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ा (Photo - BCCI/X)

India vs Namibia, ICC T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है। वे किसी मल्टी नेशन टी20 टूर्नामेंट में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय विकेट कीपीर बल्लेबाज हैं।

ईशान किशन ने मात्र 20 गेंद पर ठोका अर्धशतक

किशन ने जोहान्स जोनाथन स्मित के ओवर में चार छक्के जड़ते हुए मात्र 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन को इरेसमस ने शिकोंगो के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। वह 24 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई।

संजू ने दी तूफानी शुरुआत

इससे पहले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को आतिशी शुरुआत दी। सैमसन ने मात्र 8 गेंद पर 22 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर कप्तान सूर्यकुमार यादव दो और तिलक वर्मा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।