13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अगर उसने भारत के खिलाफ ऐसा किया तो मैं रिटायरमेंट से वापस आ जाऊंगा’, आमिर ने बाबर आज़म को दिया ओपन चैलेंज

क्या मोहम्मद आमिर फिर से पाकिस्तान की जर्सी में नजर आएंगे? आमिर ने बाबर आजम को भारत के खिलाफ मैच में एक ऐसी शर्त दी है जिसे सुनकर सब दंग रह गए। वहीं, अहमद शहजाद ने लाइव शो में आंसू बहाए। जानिए क्या है पूरा मामला...

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Mohammad Amir Retirement Return, Babar Azam Strike Rate Challenge

Mohammad Amir challenges Babar Azam to beat India so he can return from retirement. (photo - espncricinfo)

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: पाकिस्तानी क्रिकेट में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। हाल ही में पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडी टॉक शो 'हस्ना मना है' में कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक तरफ जहां अहमद शहजाद पीएसएल में नहीं बिकने की वजह से भावुक हो गए, वहीं मोहम्मद आमिर ने अपनी रिटायरमेंट वापसी को लेकर एक ऐसी शर्त रख दी है, जिसने बाबर आजम और फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

क्या लौटेंगे मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर, जिन्होंने दिसंबर 2024 में दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, अब वापसी के लिए एक बार फिर तैयार हैं। लेकिन आमिर की शर्त काफी कड़ी है। शो के दौरान आमिर ने मजाक-मजाक में ही सही, लेकिन बाबर आजम को एक बड़ा ओपन चैलेंज दे डाला।

बाबर को आमिर का चैलेंज

आमिरने कहा कि अगर बाबर आजम 150-160 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं और वह भारत के खिलाफ मैच जिताने वाली 50+ रनों की पारी खेलते हैं। साथ ही उनके बल्ले से निकला इम्पैक्ट पाकिस्तान को जीत दिलाता है, तो वे अपनी रिटायरमेंट वापस ले लेंगे।

शहजाद की जेब पर भारी पड़ेगा बाबर का फ्लॉप शो

शो में जब एंकर ने अहमद शहजाद से पूछा कि अगर बाबर भारत के खिलाफ मैच जिताते हैं, तो वो क्या अनाउंस करेंगे? इसपर उन्होंने हंसी-मजाक में कहा कि खाने-पीने की जो भी डिमांड होगी, वो उसे पूरा करेंगे। शहजाद ने ऐलान किया कि अगर बाबर भारत के खिलाफ मैच नहीं जिताते हैं, तो पूरे क्राउड को उनकी तरफ से खाना खिलाया जाएगा।

भावुक हुए अहमद शहजाद

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज अहमद शहजाद, जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं और जिन्हें PSL ऑक्शन में भी किसी ने नहीं खरीदा, इस लाइव शो पर फूट-फूटकर रोने लगे। शहजाद ने अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहा, 'वो मेरे बगल में सोता है और अब बड़ा हो रहा है। वो मुझसे पूछता है कि बाबा, आप खेलते थे मुझे याद है, पर क्या मैं आपको दोबारा (मैदान पर) देख पाऊंगा?' इतना कहते ही शहजाद का गला भर आया और वो रोते हुए सेट छोड़कर चले गए।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!