3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप 2026 में एमएस धोनी ने टीम इंडिया को बताया सबसे खतरनाक, लेकिन एक चीज हैं परेशान

MS Dhoni on Team India in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया को सबसे खतरनाक टीम बताया है। धोनी ने यह भी समझाया कि टीम इंडिया क्यों खतरनाक है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक […]

less than 1 minute read
Google source verification
MS Dhoni

एमएस धोनी (फोटो- Mahi Unplugged)

MS Dhoni on Team India in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया को सबसे खतरनाक टीम बताया है। धोनी ने यह भी समझाया कि टीम इंडिया क्यों खतरनाक है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसी चीज का जिक्र किया है, जो उन्हें सबसे ज्यादा चिंता देती है।

सुपर 8 की राह मुश्किल नहीं

धोनी ने कहा कि उन्हें इस टीम से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एक ऐसी चीज है जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है, जिसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया की टीमें भी शामिल हैं। इस ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी और वहां से दोनों सुपर-8 ग्रुप की दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। हालांकि, जिस तरह का टूर्नामेंट फॉर्मेट है, उसमें भारतीय टीम का सुपर-8 तक पहुंचना आसान माना जा रहा है।

एक चीज की सता रही धोनी को चिंता

इस दौरान एक शो में धोनी ने वर्ल्ड कप को लेकर बात की और बताया कि टीम इंडिया इस समय सबसे खतरनाक टीम है। उन्होंने कहा कि अगर अनुभव और मौजूदा फॉर्म की बात की जाए, तो टीम इंडिया सबसे मजबूत नजर आती है। हालांकि, धोनी ने यह भी कहा कि उन्हें सबसे बड़ी चिंता एक खास चीज को लेकर है, क्योंकि इस फॉर्मेट में उसका बहुत बड़ा रोल होता है और वह कभी भी किसी भी मैच का रुख बदल सकती है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को करेगी, जहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला खेलेगी।