
नेपाल ने इंग्लैंड को हराया (फोटो- IANS)
Nepal Beats England in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के पांचवें मुकाबले में नेपाल ने इंग्लैंड के पसीने छुड़ा दिए। इस मैच को जीतने के लिए नेपाल को आखिरी 2 गेंद पर 6 रन की दरकार थी, लेकिन लोकेश बम ये कारनामा नहीं कर पाए और आखिरकार इंग्लैंड को जीत मिल गई। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। 185 रन के लक्ष्य के जवाब में नेपाल ने 6 विकेट गंवाकर 180 रन बना लिए।
इस मुकाबले में नेपाल को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 10 रन की दरकार थी। पहली गेंद पर लोकेश बम कोई सिंगल नहीं ले सके। दूसरी गेंद पर उन्होंने एक सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर करण केसी ने भी एक सिंगल लिया। आखिरी दो गेंदों पर लोकेश बम को मैच का हीरो बनने के लिए 6 रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर लोकेश बम फिर से सिंगल नहीं ले सके, जबकि छठी गेंद पर वह सिर्फ एक रन ही ले पाए। सैम करन ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और इंग्लैंड को हारे हुए मुकाबले में जीत दिला दी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि अंग्रेजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल सॉल्ट सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर और जैकब बेथल ने पारी को संभालते हुए टीम को 40 रन के पार पहुंचाया। हालांकि पांचवें ओवर में जोस बटलर भी 26 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद टॉम बैंटन सिर्फ 2 रन ही बना सके। इसके बाद बेथल और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड को 120 रन के पार पहुंचाया और दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। बेथल ने 35 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 32 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। विल जैक्स ने 216 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए एक चौके और चार छक्कों की मदद से 39 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 184 रन तक पहुंचने में सफल रही।
नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2 विकेट लिए, जबकि नंदन यादव ने भी 2 विकेट हासिल किए। संदीप लामिछाने और शेर मल्ला को भी 1-1 सफलता मिली।
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुशल भुर्तेल और कप्तान रोहित पौडेल ने नेपाल को 40 रन के पार पहुंचाया। 12.4 ओवर में नेपाल को तीसरा झटका लगा, जब दीपेंद्र सिंह ऐरी 44 रन बनाकर आउट हो गए।
यहां तक दोनों टीमों के जीतने की संभावनाएं 50-50 थीं, लेकिन इसके बाद लोकेश बम ने मैच का रुख पलट दिया और आखिरी ओवर तक नेपाल को जीत के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत रह गई। हालांकि सैम करन के आखिरी ओवर में शानदार यॉर्कर और लेंथ की गेंदबाजी ने नेपाल के मुंह से जीत छीन ली।
Updated on:
08 Feb 2026 06:52 pm
Published on:
08 Feb 2026 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
