3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB को बेचने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

RCB sale officially starts: आरसीबी को औपचारिक रूप से बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका वैल्‍यूएशन करीब 18,000 करोड़ रुपये आंका गया है। उम्‍मीद है कि IPL 2026 से पहले ये सौदा पूरा हो सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 03, 2026

RCB sale officially starts

आरसीबी के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/RCB)

RCB sale officially starts: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधिकारिक तौर पर बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके तहत संभावित खरीदारों को सूचना मेमोरेंडम बांटे गए हैं। इस तरह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे कीमती फ्रेंचाइजी में से एक बिक्री के लिए बाजार में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रेंचाइजी की आईपीएल 2025 टाइटल जीत और कमर्शियल दबदबे के बाद आरसीबी का वैल्यूएशन करीब 2 बिलियन डालर यानी करीब 1,800 करोड़ रुपये से ज्‍यादा आंका गया है।

बाइंडिंग बिड्स के लिए लग सकता है समय

स्पोर्टिको की स्पोर्ट्स बिजनेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रक्रिया की सीधी जानकारी रखने वाले उनके सूत्र के अनुसार, डियाजियो ने अपनी भारतीय सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स के माध्यम से बुक्‍स भेजी हैं। हालांकि बाइंडिंग बिड्स के लिए समय लग सकता है, लेकिन इस प्रक्रिया के से ये पुष्‍ट होता है कि पिछले साल के आखिर में घोषित समीक्षा अब बिक्री के चरण में आ गई है।

संभावित खरीदारों को विस्तृत जानकारी भेजी

बता दें कि बुक्‍स भेजनने का मतलब कॉन्फिडेंशियल इन्फॉर्मेशन मेमोरेंडम (CIM) होता है, जो किसी कंपनी को बेचने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्राथमिक मार्केटिंग डॉक्यूमेंट है। यह एक व्यापक रिपोर्ट होती है, जो अक्सर 30 से लेकर 150 पेज लंबी हो सकती है। इसके माध्‍यम से संभावित खरीदारों को विस्तृत जानकारी मिलेगी। इससे उन्हें बिजनेस का मूल्यांकन करने और शुरुआती ऑफर देने में मदद मिलती है।

अगले सीजन से पहले सौदा पूरा होने की उम्‍मीद

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने इस ट्रांजैक्शन के लिए सिटीग्रुप को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। उम्मीद है कि यह काम प्राइवेट इक्विटी फर्मों, निवेशकों और हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों को आकर्षित करेगा और यह प्रक्रिया मार्च के आखिर तक पूरी होने की उम्‍मीद है। अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है। इससे पहले डियाजियो भारत में अपनी सबसे बड़ी संपत्ति बेचना चाहेगा।

अदार पूनावाला लगाएंगे बड़ी बोली

आरसीबी को खरीदने के लिए पहले ही भारत के कुछ सबसे प्रभावशाली लोग दिलचस्‍पी दिखा चुके हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने पहले एक्‍स पर पोस्ट किया था कि वह फ्रेंचाइजी के लिए एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बोली लगाएंगे। हालांकि यह अभी भी साफ नहीं है कि उन्‍होंने कोई औपचारिक ऑफर जमा किया है या नहीं।

अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर भी चाहते हैं हिस्‍सेदारी

माना जा रहा है कि बॉलीवुड स्‍टार अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर कंसोर्टियम-स्तर की चर्चाओं का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्मा तीन परसेंट हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही हैं, जिसकी कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये है, जबकि कपूर की दिलचस्पी लगभग दो परसेंट हिस्सेदारी में बताई जा रही है।

ये दोनों कदम ब्रांड-एसोसिएशन के हिसाब से सही होंगे, क्योंकि कपूर को पहले से ही आईसीएल टीम मुंबई सिटी एफसी में इन्वेस्टर के तौर पर अनुभव है। हालांकि विराट कोहली की पत्‍नी अनुष्‍का की हिस्‍सेदारी में बीसीसीआई का नियम आड़े आ सकता है, क्योंकि 2007 में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को किसी भी आईपीएल टीम में कोई भी हिस्सेदारी खरीदने से रोक दिया था।