13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: ‘पाकिस्तान को हल्के में मत लेना’, पढ़ें रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए ऐसा क्यों कहा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी दी है। आखिर रोहित ने क्यों कहा कि पुराने रिकॉर्ड और रैंकिंग का कोई फायदा नहीं होगा?...

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Rohit Sharma warns team India against Pakistan, Rohit Sharma, Pakistan team

Rohit Sharma urges Team India to stay focused ahead of Pakistan clash. (photo - espncricinfo)

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को आगाह किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच को बिल्कुल भी हल्के में न लें। भले ही कागज पर भारत की टीम ज्यादा मजबूत दिख रही हो, लेकिन रोहित का मानना है कि मैदान पर पिछला रिकॉर्ड या रैंकिंग कोई मायने नहीं रखता। भारत और पाकिस्तान का यह महा-मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है।

रोहित ने क्या कहा?

दुबई में एक इवेंट के दौरान रोहित ने अपनी बात बहुत साफ तरीके से रखी कि फेवरेट जैसा कुछ नहीं होता। रोहित ने कहा कि वो 'फेवरेट' शब्द पर यकीन नहीं करते। क्रिकेट बहुत ही अनिश्चित खेल है और पिछले 10 सालों में छोटी-बड़ी हर टीम को टी20 का काफी अनुभव हो गया है।

आसान जीत मत समझो…

उन्होंने टीम को समझाया कि आप यह सोचकर मैदान पर नहीं उतर सकते कि ये 2 पॉइंट्स तो हमें आसानी से मिल ही जाएंगे। अगर उस दिन अच्छा क्रिकेट नहीं खेला, तो खाली हाथ घर लौटना पड़ सकता है। और कहा पुराना रिकॉर्ड भूल जाओ। रोहित के मुताबिक, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने पास्ट में क्या किया है या आपकी टीम कितनी बड़ी है। जरूरी यह है कि आप मैच वाले दिन कैसा परफॉर्म करते हैं, क्योंकि टी20 में कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।

ये रहा पिछला रिकॉर्ड

देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सिर्फ एक बार (2021 में) पाकिस्तान से हारा है और पिछले पांच टी20 मैचों में भी भारत ने ही जीत दर्ज की है। लेकिन रोहित का मानना है कि जीत के लिए उस दिन की मेहनत ही काम आएगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!