15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 दिन में ही इन 7 टीमों की टूट गईं उम्मीदें! टी20 वर्ल्डकप के सुपर 8 की रेस से बाहर होना लगभग तय

इन सात दिनों के खेल पर नजर डालें तो अफगानिस्तान के साथ कनाडा, नेपाल, आयरलैंड, ओमान, यूएसए और नामीबिया जैसी टीमें एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। ऐसे में इन सातों टीमों का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
टी20 वर्ल्डकप 2026

टी20 वर्ल्डकप 2026 (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026 Super 8 Scenario: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने रोमांचक स्टेज में पहुंच चुका है, जहां सभी टीमें सुपर 8 में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। हालांकि इस दौरान सात दिनों के भीतर ही सात टीमों की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया को दांवा कमजोर

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका, जिंबॉब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने में सफल रही हैं और सुपर 8 में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक-एक मुकाबला हारकर अपने ग्रुप में टॉप-2 में जगह बनाने में फिलहाल असफल रही हैं, हालांकि अभी भी उनके दो-दो मैच बचे हुए हैं।

दूसरी ओर अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को जीत के लिए पसीने छुड़ा दिए, लेकिन आखिरकार उसे हार का सामना करना पड़ा। इन सात दिनों के खेल पर नजर डालें तो अफगानिस्तान के साथ कनाडा, नेपाल, आयरलैंड, ओमान, यूएसए और नामीबिया जैसी टीमें एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। ऐसे में इन सातों टीमों का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

सुपर 8 की दावेदार

ग्रुप ए से जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर 8 में जगह बना सकती हैं, वहीं ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया, जिंबॉब्वे और श्रीलंका दावेदारों में शामिल हैं। ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के अगले दौर में पहुंचने की संभावना है, जबकि ग्रुप डी की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है और वहां से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें अगले दौर में जाती हुई नजर आ रही हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!