6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: भारत को बहुत बड़ा झटका, चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये स्टार तेज गेंदबाज, मोहम्मद सिराज की हुई एंट्री!

तेज गेंदबाज हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्मअप मुक़ाबले में दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे। अब खबर आई है कि वे टी20 वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 06, 2026

India-vs-Sri-lanka-2nd-T20

जीत का जश्न मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी। (Photo - IANS)

Harshit Rana, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में मात्र एक दिन बचा है, लेकिन उससे पहले भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्मअप मुक़ाबले में दाहिने घुटने में चोट लग गई थी।

हर्षित राणा की 5 फरवरी को क्लिनिकल जांच की गई, जिसमें घुटने में सूजन, मूवमेंट में कमी और लेटरल जॉइंट लाइन पर तेज दर्द पाया गया। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने का फैसला आज शाम तक ले सकते हैं।

वर्मअप मुक़ाबले में चोटिल हुए थे राणा

वर्मअप मुक़ाबले में दिल्ली के इस तेज़ गेंदबाज़ की तकलीफ़ उस समय साफ़ दिखी, जब वह एक ही ओवर में दो बार अपनी रन-अप पूरी नहीं कर सके और डिलीवरी स्ट्राइड से पीछे हट गए। इसके कुछ ही देर बाद हर्षित को घुटना पकड़कर दर्द से कराहते हुए देखा गया और वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। इस तरह उनका मैच समय से पहले ही खत्म हो गया। हर्षित ने उस मुकाबले में सिर्फ एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन लुटाए थे।

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान

टीम मैनेजमेंट को हर्षित की चोट को लेकर गुरुवार शाम ही जानकारी दे दी गई थी। हालांकि भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हर्षित को अभी पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है, लेकिन द इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह तेज़ गेंदबाज़ वर्ल्ड कप में खेलने के लिए फिट नहीं हो पाएंगे।

सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

USA के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "यह निश्चित तौर पर बड़ा झटका होगा, क्योंकि हम 15 खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन सोच-समझकर तैयार करते हैं। अगर वह बाहर होते हैं तो हमें उनकी कमी जरूर खलेगी। हालांकि हमारे पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। हम तेज़ गेंदबाज़ों के उपलब्ध विकल्पों पर नज़र डालेंगे और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चुनेंगे। मैं जानता हूं कि हर्षित जैसा खिलाड़ी नंबर 9 पर बल्लेबाज़ी भी कर सकता है, लेकिन फिर पहले आठ बल्लेबाज़ों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे रन बनाएं।"