
IND vs PAK T20 World Cup 2026
आईसीसी (ICC) मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच का इंतज़ार सभी क्रिकेट फैंस को था। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान (Pakistan) ने एक बड़ा बम फोड़ते हुए अपनी टीम को भारत (India) के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के इस फैसले से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है और इस फैसले की काफी आलोचना भी हो रही है। पाकिस्तान ने भले ही जोश में यह फैसला ले लिया है, लेकिन इसका उन्हें भारी नुकसान होगा।
अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने की अपनी ज़िद नहीं छोड़ी, तो उसे भारी नुकसान हो सकता है। आईसीसी के नियम के अनुसार हर टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में जिस टीम के खिलाफ उनका मैच खेलना तय हुआ है, उसे खेलना ही होता है। अगर कोई टीम ऐसा नहीं करती, तो इसे आईसीसी के नियमों का उल्लंघन मानना जाता है। ऐसा करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - पीसीबी (Pakistan Cricket Board - PCB) को जोरदार झटका लगेगा। पीसीबी को इससे काफी नुकसान होगा और इसका असर पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट लीग पीएसएल (PSL) पर भी पड़ेगा। ऐसा होने पर PSL बर्बाद हो जाएगा।
नियमों के उल्लंघन की सज़ा के तौर पर आईसीसी की तरफ से कड़े पीसीबी पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जिससे PSL को भारी नुकसान होगा। दूसरे देशों के खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने से मना कर दिया जाएगा। इससे टूर्नामेंट के प्रति फैंस का रोमांच खत्म हो जाएगा। इससे पाकिस्तान में भी इस टूर्नामेंट के टिकट्स बेचना मुश्किल हो सकता है। साथ ही दूसरे देशों में पीएसएल के ब्रॉडकास्टिंग पर भी रोक लगा दी जाएगी और आईसीसी से भी इस टूर्नामेंट के लिए फंडिंग नहीं मिलेगी। ऐसे में पीएसएल खत्म भी हो सकता है या सिर्फ एक लोकल टूर्नामेंट बनकर रह जाएगा।
Updated on:
02 Feb 2026 06:52 pm
Published on:
02 Feb 2026 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
