7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 गेंद में पलट गया मैच, नीदरलैंड्स के खिलाफ हारी हुई बाजी पाकिस्तान ने कैसे जीती? पढ़ें पूरी कहानी

PAK vs NED T20 Match Highlights: 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 18 ओवर तक 119 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, जहां से मैच जीतना मुश्किल लग रहा था लेकिन 8वें नंबर के गेंदबाज ने करिश्मा कर दिया।

2 min read
Google source verification
PAK vs NED

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2026, PAK vs NED Highlights:आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत उलटफेर के साथ होते होते रह गई। कोलंबो के सिंगलेज में नीदरलैंड को पाकिस्तान ने 3 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 3 गेंद पहले 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सिर्फ इतने ही रन बना सकी।

9 गेंद में पलट गया मैच

इस मुकाबले में 18वें ओवर तक नीदरलैंड का पलड़ा भारी था और पाकिस्तान की टीम 119 रन पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में 29 रन ठोककर नीदरलैंड्स के मुंह से जीत छीन ली।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैक्स ओडाउड सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की 29 गेंदों में 37 रनों की पारी की बदौलत नीदरलैंड की टीम 147 रन तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने तीन, मोहम्मद नवाज-अबरार अहमद और सैयद अयूब ने दो-दो विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी को एक सफलता मिली।

18वें ओवर तक नीदरलैंड्स का पलड़ा था भारी

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। साहिबजादा फरहान और सैयद अयूब ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 27 रन जोड़े। बाबर आज़म सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि एक छोर पर डटे साहिबजादा फरहान भी 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और 114 रन पर पाकिस्तान के 7 विकेट गिर गए। इसके बाद 8वें नंबर पर बल्लेबाज करने आए फहीम अशरफ ने मैच का पासा पलट दिया। 11 गेंदों में खेली गई29 रन की पारी ने पाकिस्तान के हारे हुए मुकाबले में जीत दिला दी।