
टी20 वर्ल्डकप 2026 (फोटो- IANS)
ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 Scenario: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर शुक्रवार को देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया को जिंबॉब्वे ने हरा दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 20वें ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ जिंबॉब्वे की टीम ग्रुप B की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गई है। इस ग्रुप से श्रीलंका और जिंबॉब्वे सुपर 8 की रेस में आगे चल रही हैं।
श्रीलंका ने जहां अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, तो वहीं जिंबॉब्वे भी ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। अब जिंबॉब्वे से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अगले दो मुकाबले श्रीलंका और ओमान के साथ खेलने हैं। ओमान के खिलाफ अगर ऑस्ट्रेलिया जीत भी जाती है तो उसके चार अंक होंगे, लेकिन अगर वह श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला हार जाती है तो पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगी।
दूसरी ओर, जिंबॉब्वे के लिए अब अगले दोनों मुकाबले चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि उनका अगला मुकाबला आयरलैंड से है और फिर श्रीलंका से। अगर श्रीलंका आयरलैंड के खिलाफ और जिंबॉब्वे अपने मुकाबले जीत लेता है तो लगभग सुपरहिट का टिकट कंफर्म हो जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना तय माना जा रहा है।
वहीं श्रीलंका को अभी ऑस्ट्रेलिया और जिंबॉब्वे के साथ मुकाबले खेलने हैं। इनमें से किसी एक मैच को जीतकर श्रीलंका सुपरहिट का टिकट कंफर्म कर सकती है। हालांकि रेस में अभी भी ग्रुप बी की पांचों टीमें शामिल हैं, लेकिन ओमान और आयरलैंड को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके सुपरहिट में पहुंचने की संभावनाएं ना के बराबर बची हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
13 Feb 2026 03:58 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)