
यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप में कर दिया कमाल। फोटो में यूएसए के प्लेयर (इमेज सोर्स: आईएएनएस एक्स)
T20 World Cup 2026 Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा धमाका हुआ है, जिसे क्रिकेट इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में यूएसए ने नीदरलैंड को 93 रनों से रौंदकर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो आज तक कोई भी एसोसिएट टीम नहीं कर सकी थी। 196 रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद अमेरिकी गेंदबाजों ने ऐसी आग उगली कि नीदरलैंड की पूरी टीम 16 ओवर भी नहीं खेल सकी। नतीजा ये निकला कि यूएसए टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एसोसिएट टीम बन गई है। निर्धारित 20 ओवरों में यूएसए ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई।
टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पहले नेपाल (Nepal) के नाम था। नेपाल ने 2024 में हांगकांग (Hong Kong) को 80 रन से हराया था। 2026 वर्ल्ड कप में Scotland ने Italy को 73 रन से हराया। 2016 में Afghanistan ने Zimbabwe को 59 रन से मात दी थी। साल 2022 में Namibia ने Sri Lanka को 55 रन से हराया था।
अब बात करें यूएसए की तो यह इंटरनेशनल क्रिकेट में नीदरलैंड (Netherlands) पर पहली जीत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए थे (3 वनडे और 3 टी20), और हर बार यूएसए को ही हार मिली थी।
बता दें शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में यूएसए की सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान मोनांक पटेल ने शायन जहांगीर के साथ 2.5 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। जहांगीर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की।
मोनांक 22 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैतेजा ने 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 79 रन की पारी खेली। शुभम रंजने ने 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। विपक्षी खेमे से बास डी लीडे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए बास डी लीडे ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। यूएसए की तरफ से हरमीत सिंह ने 4 विकेट और शैडली वैन शाल्कविक ने 3 विकेट हासिल किए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
14 Feb 2026 12:37 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)