
शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)
Vaibhav Sooryavanshi weakness: वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन वह अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। वह अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में 44 के औसत और 147.49 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बना चुके हैं। इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 15 छक्के आए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में में भी 68 रनों की तूफानी पारी खेली। वह जिस तरह से खेल रहे थे, उसे देखकर लग रहा था कि वह शतक जड़ेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। वह नूरीस्तानी उमरजई की बाउंसर अपना विकेट गंवा बैठे। यह पहली बार नहीं था, जब वह शॉट बॉल बाउंसर आउट हुए। इस टूर्नामेंट में चौथी बार था, जिसे देखकर माना जा रहा है कि बाउंसर उनकी कमजोरी है और विपक्षी गेंदबाज लगातार इसी कमजोरी को निशाना बना रहे हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि इस वर्ल्ड कप में वह कब-कब बाउंसर पर आउट हुए हैं?
यूएसए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी महज दो रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हुए थे। उन्हें ऋत्विक अप्पिडी ने अपना शिकार बनाया।
वैभव ने बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की तेज पारी खेलकर बाउंसर पर अपना विकेट गंवाया था। हालांकि गेंद ज्यादा शॉर्ट (बाउंसर) नहीं थी, लेकिन वह पहले बैकफुट पर गए और नीचे झुकते हुए डीप मिडविकेट के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। गेंद हवा में गई, लेकिन दूरी नहीं मिलने की वजह से वह कैच आउट हो गए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव 40 रन बनाकर आउट हुए। इस बार उन्हें जसकरन संधू ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल (बाउसंर) फेंकी। उन्होंने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ऊंची हवा में मिड-ऑफ पर गई। मेसन क्लार्क ने लंबी दौड़ लगाते हुए डाइव के साथ कैच पकड़ा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सिर्फ 2 रन बनाकर सीधे मिड ऑफ के फील्डर को कैच थमाकर चलते बने।
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने भी वैभव की कमजोरी पर अटैक किया। वह 30 रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तानी गेंदबाज लगातार उन पर बाउंसर का प्रहार कर रहे थे। एक छोटी गेंद पर सूर्यवंशी ने स्क्वायर के सामने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का निचला किनारा लेते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।
अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी काफी अच्छे नजर आ रहे थे। वह 32 गेंदों पर 68 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन नूरीस्तानी उमरजई ने उन्हें बाउंसर पर उस्मान सादात के हाथों कैच करा दिया। यह फिर से शॉर्ट बॉल ऑफ स्टंप के ठीक बाहर थी। वैभव ने फिर से पुल शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी जो सीधे ऊपर चली गई और इस तरह वैभव चौथी बार बाउंसर पर आउट हुए।
Updated on:
05 Feb 2026 02:24 pm
Published on:
05 Feb 2026 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
