
Picture Credits: ANI
ICC T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप के 19वें मैच (zimbabwe vs australia) में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से पटखनी देकर रोमांचक जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बेनेट ने 64 रन बनाए और ब्लेसिंग मुजाराबानी (blessing muzarabani) ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑल-आउट हो गई।
इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
2007 विश्व कप में कंगारुओं को पहला झटका:
केप टाउन में आयोजित पहले टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली स्टार-स्टडेड ऑस्ट्रेलियाई टीम को 5 विकेट से हराया था। ब्रेंडन टेलर की 60 रन की पारी ने उस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
2022 में पाकिस्तान को हराया:
टी20 विश्व कप 2022 में पर्थ में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मैच में 1 रन से हराया। सिकंदर रजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 82 रन की पारी खेली और साथ ही 3 विकेट झटके, जिसने टीम को यादगार जीत दिलाई।
2022 में आयरलैंड पर विजय:
हॉबार्ट में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 31 रन से करारी शिकस्त दी। सिकंदर रजा ने एक बार फिर शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 82 रन बनाए और 1 विकेट हासिल किया।
जिम्बाब्वे का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर का इतिहास नया नहीं है। 9 जून 1983 को ट्रेंट ब्रिज में अपने पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराकर विश्व क्रिकेट में सनसनी मचा दी थी। कप्तान डंकन फ्लेचर ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और फिर गेंद से 4 विकेट लिए, जिसका इस ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान रहा। यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बड़ी जीत थी जो किसी एसोसिएट देश ने टेस्ट प्लेइंग टीम के खिलाफ दर्ज की।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
13 Feb 2026 04:12 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)