5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल में अवैध रेत खनन को लेकर विवाद,  दो गुट भिड़े, होराबरहा घाट पर फायरिंग

मुरैना. चिन्नौंनी थाना क्षेत्र के चिंदोखर ग्राम पंचायत में चंबल नदी के होराबरहा घाट पर रेत माफिया के बीच फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार की सुबह का बताया जा रहा है। होराबरहा घाट पर म प्र की सीमा में रेत नहीं हैं इसलिए माफिया के लोग नावों […]

2 min read
Google source verification

मुरैना. चिन्नौंनी थाना क्षेत्र के चिंदोखर ग्राम पंचायत में चंबल नदी के होराबरहा घाट पर रेत माफिया के बीच फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार की सुबह का बताया जा रहा है।

होराबरहा घाट पर म प्र की सीमा में रेत नहीं हैं इसलिए माफिया के लोग नावों से राजस्थान की सीमा से भरकर रेत लाते हैं और फिर एम पी की सीमा में ट्रॉली में भरते हैं फिर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। बुधवार को नाव से पहले ट्रॉली भरने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया और म प्र की सीमा की तरफ से कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। हालांकि रेत का उत्खनन बंद नहीं हैं, वह तो लगातार जारी है।

राजघाट पर तीसरे दिन कार्रवाई

इधर जिला प्रशासन द्वारा चंबल नदी के राजघाट पर पिछले तीन दिन से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की जा रही है। प्रशासन ने गुरुवार को संयुक्त कार्यवाही के दौरान 19000 ट्रॉली चंबल रेत नष्ट करने का दावा किया। यह कार्यवाही सुबह सात बजे से पांच बजे चली। इस दौरान 70 जवान एसएएफ, एक दर्जन सरायछौला थाना और 50 के करीब वनकर्मी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन ने चंबल राजघाट और भानपुर में वन विभाग, पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही की गई है। विनिष्टिकृत रेत का अनुमानित मूल्य 3 करोड़ 80 लाख रुपए बताया गया है।

20 जेसीबी व 8 लोडर लगे

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनाती रही। रेत विनिष्टिकरण की प्रक्रिया में 20 जेसीबी और 8 लोडरों का उपयोग किया गया। वहीं रेत नष्ट करने की मात्रा को लेकर अधिकारियों ने उक्त आंकड़े को अनुमान पर आधारित बताया है।

- फिलहाल चंबल नदी के राजघाट पर कार्यवाही चल रही है। चिन्नौंनी के होराबरहा घाट पर फायरिंग का मामला अभी हमारे संज्ञान में नहीं आया है, पुलिस फोर्स भेजकर दिखवा लेते हैं, कार्रवाई की जाएगी।

सुरेंद्र पाल सिंह डावर, एडीशनल एसपी