
फोटो: पत्रिका
World's Largest Cumin Exporter: प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात और राजस्थान में मौसम में बुआई में देरी और अनियमित बारिश के कारण फसल की समय पर उपलब्धता कम रही है, जिससे अभी तक मंडियों में नई आवक नहीं बढ़ी है।
थोक मंडियों में मशीनक्लीन जीरे के भाव 30 रुपए की तेजी के साथ 250 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गए है। किसान और व्यापारी पिछले सत्र का स्टॉक धीरे-धीरे बाजार में पूरक के रूप में बेच रहे हैं, मगर नए सीजन के आने में देरी के कारण सप्लाई एवं डिमांड में असंतुलन बना है।
भारतीय जीरा दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक देशों में से एक है और निर्यात मांग सामान्यतया भावों को सपोर्ट देती है, हालांकि बीते वर्ष 2025 में निर्यात की गति लगभग फीकी रही है। मौजूदा सत्र में देरी के चलते मंडियों में जीरे की नई फसल अप्रैल के आसपास या अप्रैल-मई तक मुख्य रूप से आने की उम्मीद बन रही है। महंगाई का मुख्य कारण देरी से हुई बुआई, मौजूदा स्टॉक पर निर्भरता और मौसम-सम्बंधी अनिश्चितताएँ हैं। हालांकि गुजरात के सौराष्ट्र में नए जीरे की छिटपुट आवक शुरू हो गई है। सौराष्ट्र की मंडियों में 20-25 बोरी नया जीरा आना प्रारंभ हो गया है।
अनाज-दालें गेहूं दडा मिल डिलीवरी नैट 2720, सरसों 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 7450, ग्वार गम जयपुर डिलीवरी 10300, ग्वार जयपुर डिलीवरी 5550 से 5625, मूंग साबुत 7800, मूंग मोगर 9900, उडद साबुत 7900, उड़द मोगर 11000, चना मिल डिलीवरी 5850 रुपए प्रति क्विंटल। ब्रांडेड देशी घी-नंद कृष्णा 8700, कृष्णा 9330, बिलौना 8950, डेयरी फैश 8750, महान 9350, श्रीसरस 8800, श्रद्धा ब्रांड 8750, गोकुल 8650 रुपए प्रति 15 किलो। स्किम्ड् मिल्क पाउडर- बंगाल टाइगर 345, अमूल 320 रुपए प्रति किलो।
Updated on:
03 Feb 2026 02:12 pm
Published on:
03 Feb 2026 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
