
फाइल फोटो- पत्रिका
बांदीकुई। रेलवे की ओर से आगामी दिनों में दौसा जंक्शन पर एक तथा बांदीकुई जंक्शन पर दो ट्रेनों के ठहराव की सौगात मिलने जा रही है। इससे आगरा, दिल्ली और जयपुर टूरिस्ट ट्राई एंगल पर आवागमन के विकल्प बढ़ेंगे तथा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर–दिल्ली सराय रोहिल्ला 15 जनवरी को दौसा स्टेशन पर दोपहर 3.13 बजे आगमन कर 3.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला–पोरबंदर 16 जनवरी को 11.58 बजे आगमन कर 12 बजे प्रस्थान करेगी।
बांदीकुई जंक्शन पर ट्रेन संख्या 15715 किशनगंज–अजमेर (त्रि-साप्ताहिक) 14 फरवरी को शाम 5.06 बजे आगमन एवं 5.08 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 15716 अजमेर–किशनगंज 16 फरवरी को, ट्रेन संख्या 22307 हावड़ा–बीकानेर 14 फरवरी तथा ट्रेन संख्या 12307 हावड़ा–जोधपुर 15 फरवरी को निर्धारित समयानुसार ठहरेगी।
इन ठहरावों से बांदीकुई से भरतपुर सहित आगरा मार्ग की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कोरोना काल के बाद बांदीकुई–बरेली ट्रेन का संचालन भी पुनः शुरू किया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हुए हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Feb 2026 03:15 pm
Published on:
14 Feb 2026 02:20 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)