7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा, Jun 07, 2026

दौसा में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली आरएसी जवान की जान, बहन-भांजी गंभीर घायल

दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के केसरी का बास गांव के पास रविवार शाम सड़क हादसे में आरएसी के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और एक वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी।

dausa accident

फोटो पत्रिका नेटवर्क

दौसा। मंडावर थाना क्षेत्र के केसरी का बास गांव के पास रविवार शाम सड़क हादसे में आरएसी के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और एक वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर गायब हो गया।

थानाधिकारी प्रवीण मीणा ने बताया कि लाडनपुर निवासी कल्ला गुर्जर (30) पुत्र विजय सिंह बैंसला आरएसी की सेकेंड एफ बटालियन, कोटा में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। रविवार शाम वह अपनी बहन रविता गुर्जर और एक वर्षीय भांजी के साथ महवा से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान केसरी का बास के निकट सामने से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सूचना मिलने पर रसीदपुर चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को महवा जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कल्ला गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने पर महिला और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।ट्रॉली में अवैध रूप से रेत भरी हुई थी, जिसे पास के एक ईंट-भट्ठे पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दो दिन पहले ही छुट्टी पर आया था जवान

परिजनों ने बताया कि कल्ला गुर्जर वर्ष 2015 में आरएसी में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कोटा में तैनात थे। वह दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। कल्ला परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी, बेटियां और छोटा भाई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। जवान की असमय मौत से लाडनपुर गांव में शोक की लहर छा गई।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

आरएसी जवान की मौत की सूचना मिलने पर दौसा पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनके अंतिम संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सलामी के दौरान माहौल गमगीन हो गया और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें