Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन, महंत ने सोने के चोले का टीका लगाया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। महंत ने मुख्यमंत्री को सोने के चोले का टीका लगाया और रामनामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
delhi cm rekha gupta
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। Photo- Patrika

मेहंदीपुर बालाजी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचीं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंडितों ने स्वस्तिवाचन किया। सिद्धपीठ के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बालाजी मंदिर के गर्भगृह के सामने बैठकर विशेष पूजा-अर्चना की। महंत के सान्निध्य में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई।

मुख्यमंत्री ने बालाजी महाराज को लड्डू, मेवा और मिश्री का भोग अर्पित किया। उन्होंने करीब आधा घंटे तक बालाजी महाराज, भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद महंत निवास में सिद्धपीठ के महंत से शिष्टाचार भेंट कर आध्यात्मिक व धार्मिक विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर महंत ने मुख्यमंत्री को सोने के चोले का टीका लगाया और रामनामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, साथ ही मोदक प्रसादी भेंट की। मुख्यमंत्री ने महंत से आशीर्वाद ग्रहण किया।

देखें वीडियो

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बालाजी मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान दौसा जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी सागर राणा, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, एडीएम अरविंद शर्मा, एसडीएम नवनीत कुमार, सीओ धर्मराज चौधरी, बालाजी थाना प्रभारी गौरव प्रधान सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की 19 दिसंबर से राजस्थान में राणी सती, सालासर बालाजी, खाटूश्यामजी और मेहंदीपुर बालाजी की देव दर्शन यात्रा रही। शनिवार को वे खाटूश्यामजी से सड़क मार्ग से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचीं।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा एससी मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल, भाजपा दौसा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, करौली जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह जादौन, जिला महामंत्री लेखपाल कसाना, विपिन जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, भाजपा नेता श्याम सिंह, विजेंद्र सीमला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुभाष खटाणा, लोकेश सीमाला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar