7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का पलटवार, कांग्रेस ने भी बदला था मनरेगा का नाम, अब पहले से ज्यादा दिन मिलेगा रोजगार

डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस के वक्त मनरेगा का नाम जवाहर रोजगार योजना था, बाद में कांग्रेस ने ही उसे बदलकर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना कर दिया था।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jan 12, 2026

Deputy-CM-Prem-Chand-Bairwa-1
Play video

डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा। फोटो: पत्रिका

दौसा। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस के वक्त मनरेगा का नाम जवाहर रोजगार योजना था, बाद में कांग्रेस ने ही उसे बदलकर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना कर दिया था। जिसमें कई कमियां थी, उनमें और सुधार करते हुए नाम परिवर्तित किया गया है। इससे पहले से ज्यादा दिन रोजगार मिलेगा।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा दौसा में बैरवा समाज शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित स्नेह मिलन व प्रतिभा समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान समाज के 80 आजीवन सदस्यों, 20 विशिष्ट सहित 60 प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। बैरवा ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का मंत्र दिया था, जिसे हमें याद रखना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रसार, सामाजिक भेदभाव के अंत और वंचितों के सशक्तिकरण को समर्पित किया। यदि समाज के किसी व्यक्ति का कोई काम हो तो मेरे पास आइए, उसका समाधान करूंगा।

डॉ. अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन समतामूलक समाज की स्थापना व लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा है। लोकतांत्रिक चेतना से दीप्त उनका महान जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शिक्षा एवं जीवन के संघर्षों के बारे में बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्व में मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। हम सभी को उनके आदर्शों, विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

कार्यक्रम को सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, कॉलेज शिक्षा आयुक्त ओमप्रकाश बैरवा, पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल, बैरवा समाज शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष बलवीर बंशीवाल, रोहित बंशीवाल, जिलाध्यक्ष बाबूलाल टोरडा, मंत्री हीरालाल, कोषाध्यक्ष धनसीराम बैरवा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान डॉ. कल्याण सहाय बैरवा, एडवोकेट रवि सिकराय, हनुमान पांचोली समेत कई लोग मौजूद रहे।