15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के लिए खुशखबर: राजस्थान में खारे पानी में भी लहलहाएगी जौ की फसल, 120 दिन में पककर होगी तैयार

Rajasthan farmers News: खारे पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए खुशखबर है। अब किसान खारे पानी में भी जौ की खेती आसानी से कर सकेंगे।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
barley harvest

दौसा के कृ​षि विज्ञान केन्द्र में लहलहाती जौ की फसल। फोटो: पत्रिका

दौसा। खारे पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए खुशखबर है। अब किसान खारे पानी में भी जौ की खेती आसानी से कर सकेंगे। राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा (जयपुर) की ओर से विकसित की गई जौ की आरडी 2907 किस्म पर कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) दौसा पर किए गए प्रयोग में सफलता मिली है।

यहां की लवणीय भूमि में भी जौ की फसल लहलहा रही है। अभी तक इस फसल में किसी प्रकार के रोग व कीट का असर भी नहीं हुआ है। केवीके में जाकर कोई भी किसान कैफेटरिया में लहलहा रही इस फसल की निशुल्क जानकारी ले सकते हैं।

केवल तीन सिंचाई की जरूरत

कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ सुनीता चौधरी ने बताया कि इस किस्म की एक और विशेषता यह है कि मात्र तीन सिंचाई में भी फसल तैयार हो जाती है। इसकी पकाव अवधि 120 से 130 दिन है। इस फसल को कम पानी की जरूरत होती है। इस किस्म में पीली रोली रोग (यलो रस्ट) जैसे प्रमुख रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता पाई जाती है। इसका तना मजबूत होता है। फसल हवा/बारिश में भी आसानी से नहीं गिरती। दानों का आकार तथा गुणवत्ता बेहतर रहती है। चारा भी अच्छा होता है।

यहां के लिए भी अनुकूल

यह फसल नागौर, चूरू, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक, भरतपुर, जयपुर, अलवर, हनुमानगढ़ क्षेत्र के लिए ज्यादा उपयुक्त मानी जा रही है। इसके अलावा राजस्थान में जहां भी लवणीय भूमि व खारा पानी है, वहां इस फसल को उगाया जा सकता है। उत्तर भारत के अनेक राज्यों में इस जौ की किस्म को अच्छा माना जा रहा है। बीज की जरूरत एक हेक्टेयर में करीब एक क्विंटल की होती है। वहीं उत्पादन चालीस से पचास क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

टॉपिक एक्सपर्ट

दौसा में केवीके के कैफेटरिया में जौ की किस्म आरडी 2907 का प्रयोग सफल रहा है। लवणीय भूमि व खारे पानी में भी इसकी खेती हो जाती है। दौसा सहित जहां पानी खारा है, वहां इस किस्म को उगाया जा सकता है। उपज भी अच्छी है। तेज हवा में फसल आडी नहीं गिरती।
-डॉ. बीएल जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष , केवीके दौसा

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!