5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: गोरा

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा गुरुवार को दौसा जिले के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2026 में अलग-अलग विभागों में युवाओं के लिए एक लाख से अधिक सरकारी भर्ती निकालकर कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। […]

2 min read
Google source verification

दौसा

image

rajesh sharma

Feb 05, 2026

dausa news

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का दौसा में स्वागत करते कार्यकर्ता।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा गुरुवार को दौसा जिले के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2026 में अलग-अलग विभागों में युवाओं के लिए एक लाख से अधिक सरकारी भर्ती निकालकर कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। ताकि निर्धारित समय पर परीक्षा हो तथा भर्ती प्रक्रिया पूरी होकर पात्र युवाओं को रोजगार मिले। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, जिला महामंत्री विपिन जैन, प्रदेश प्रवक्ता रवि पालीवाल, भूपेन्द्र सिंह राजपूत व अन्य ने गोरा का स्वागत किया। गोरा को बैलगाड़ी में बिठाकर जुलूस निकाला गया।

मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन

मेहंदीपुर बालाजी. भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने बालाजी महाराज, भैरवबाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए। पूजा अर्चना कर प्रदेश में ख़ुशहाली की प्रार्थना की । ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने गोरा का रामनामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जगह जगह साफ़ा पहनाकर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर शोर्य जैमन, जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर, ऋषिकेश मीणा, सुभाष गुर्जर, लोकेश सीमला , विजेंद्र सिंह महावा, कुलदीपराज माल, विक्रम सीमला, अनिल शर्मा, अनुज गोस्वामी, टिल्लू प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।युवा मोर्चा अध्यक्ष ने सिकंदरा में गुर्जर शहीदों को नमन किया

51 मीटर का साफा पहनाकर स्वागत

सिकंदरा. भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने सिकंदरा चौराहा स्थित गुर्जर स्मारक पर गुर्जर समाज के लोगों की मूर्तियों पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। कुलदीप राज गुर्जर ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला और 51 मीटर का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कुलदीप राज गुर्जर, सुरेंद्र बुर्जा, मुकेश गुर्जर, विजय सिंह कसाना, राजेंद्र कंसाना, हुकम सिंह, मुल्क राज कसाना, पिंटू मीणा, विक्रम सिंह ,हनुमान गुर्जर ,दीपक, नाहर सिंह, जितेंद्र गुर्जर, सीताराम चेची, भवानी चेची सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।