10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान समाचार: प्रेम विवाह के बाद युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार, एसपी के नाम जारी किया वीडियो

Dausa News: राजस्थान में प्रेम विवाह के बाद युवती ने एक वीडियो जारी कर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jan 16, 2026

murder-after-love-marriage

Demo Pic

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के एक गांव में प्रेम विवाह के बाद युवती ने अपने परिजन, रिश्तेदारों व अन्य जनों से जान का खतरा बताया है। इस संबंध में लड़की ने एक वीडियो जारी कर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वीडियो में लड़की ने कहा है कि उसने अपनी सहमति से एक लड़के से प्रेम विवाह किया है। उसने अपने परिजन, रिश्तेदार और पंच-पटेलों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए आशंका जताई कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है और मामले को संज्ञान में लेते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने पुष्टि की कि यह मामला रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र का है और संबंधित थाना अधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।