7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa Road Accident: बेटे को ट्रेन में बैठाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बेटा जयपुर रेफर

मंडावर थाना क्षेत्र के टहलडी चौराहे पर वैन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Jan 28, 2026

van Bike accident In Mandawar (2)

नानक राम ओर बेटा हबलेश। फोटो: पत्रिका

दौसा। मंडावर थाना क्षेत्र के टहलडी चौराहे पर वैन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जयपुर में उपचार जारी है। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं वैन पलट गई।

वैन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाइक व वैन को जब्त कर रसीदपुर पुलिस चौकी पर खड़ा कराया है।

पुलिस के अनुसार उकरूंद निवासी नानक राम पुत्र जिम्बू (68) अपने बेटे हबलेश पुत्र नानक राम को मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन पर आगरा-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठाने के लिए सुबह करीब 7.30 बजे बाइक से निकले थे। हबलेश बिजली निगम में जयपुर कार्यरत है। इसी दौरान टहलडी चौराहे पर जटवाड़ा की ओर से आ रही वैन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

बेटा गंभीर रूप से घायल

हादसे में नानक राम व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय नानक राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटे हबलेश का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर किया गया।

फरार चालक की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि वैन में खाली ड्रम मिले हैं। वैन जटवाड़ा से गढ़ हिम्मत सिंह की ओर जा रही थी। चालक के फरार होने के चलते पुलिस वैन मालिक की तलाश कर रही है। वैन में अवैध कारोबार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।