14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : आईएएस-पीसीएस सहित 11 अफसरों के तबादले, डीएम भी बदले

Major Administrative Reshuffle : सरकार ने देर शाम राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य में आईएएस-पीसीएस सहित 11 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें एक डीएम भी शामिल हैं। सरकार के बड़े फैसले से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
The Uttarakhand government has made a major administrative reshuffle

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है

Major Administrative Reshuffle : सरकार ने देर शाम फिर से बड़े तबादले किए हैं। देर शाम जारी आदेश के मुताबिक सरकार ने रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी जबकि आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया है। प्रीतक जैन को एमडी के अलावा मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी दी है। संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। एमडी सिडकुल डॉ. सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन, विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण, गिरधारी सिंह रावत अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, सुरेश जोशी अपर सचिव जनगणना, कवीन्द्र सिंह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग बनाए गए हैं। त्रिलोक सिंह को एमडी शुगर मिल बनाया गया है।

बाजपेयी फिर बने सिटी मजिस्ट्रेट

लंबे समय तक हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट रहे अब्ज प्रसाद बाजपेयी को एक बार फिर से पूर्व की जिम्मेदारी मिल गई है। बता दें कि बाजपेई हल्द्वानी में लंबे समय से सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे थे। कुछ माह पूर्व ही उनका तबादला हुआ था। उसके बाद गोपाल चौहान को हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। कल शासन ने तबादला आदेश की सूची जारी करते हुए बाजपेई को फिर से हल्द्वानी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।वहीं, कमलेश मेहता को एसडीएम टिहरी बनाया गया है।

अक्तूबर में भी हुए थे बड़े फेरबदल

उत्तराखंड में इससे पहले अक्तूबर में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। तब सरकार नेएक साथ 22 आईएएस और 21 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे। उनमेंपांच जिलों के डीएम और कई एडीएम-एसडीएम भी शामिल थे। इधर कल शाम भी सरकार ने एक साथ 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!