
रुड़की में दो महिलाओं से गैंगरेप का मामला सामने आया है
Crime News : एक ही गांव में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना से हड़कंप मचा हुआ है। गैंगरेप के ये दो मामले उत्तराखंड के रुड़की के एक गांव में सामने आए हैं। इनमें से एक घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र की है। यहां की एक महिला का पति ईंट-भट्टे पर काम करता है। उसका पति करीब छह माह पूर्व काम के सिलसिले में कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान पति का दोस्त महिला के घर पहुंचता है। उसके बाद आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता है। नशा असर करने पर आरोपी अपने दो और साथियों को वहां बुला लेता है। उसके बाद तीनों आरोपी महिला से दुष्कर्म करते हैं। उनमें से एक आरोपी घटना का अश्लील वीडियो भी मोबाइल में कैद कर लेता है। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट के मुताबिक आरोपी मेहरबान सहित तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रुड़की में गैंगरेप की दूसरी वारदात मेरठ निवासी महिला के साथ हुई है। वह महिला वर्तमान में कलियर क्षेत्र में रह रही थी। महिला ने रुड़की कोतवाली में इस मामले में तहरीर सौंपी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी एक युवक से जान पहचान हुई थी। युवक ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया था। उसके बाद आरोपी महिला को अपने घर ले गया। आरोपी और उसके दोस्त ने महिला के साथ सामूहिक रेप किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कोतवाल प्रदीप बिष्ट के अनुसार, पीड़िता से संपर्क साधा गया है। महिला ने आज यानी रविवार को तहरीर सौंपने की बात कही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
08 Feb 2026 08:05 am
Published on:
08 Feb 2026 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
