
उत्तराखंड में आज से चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं
Weather Alert : मौसम आज सुबह से ही तल्खी दिखा रहा है। देर रात से आसमान में बादल उमड़ने शुरू हो गए थे। आज सुबह उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हुई है। अभी पहाड़ में आसमान बादलों से ढका हुआ है। इसके कारण लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। आईएमडी ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों जबकि शेष जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज राज्य में 28 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। कल भी उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। तीन फरवरी को भी राज्य के सभी जिलों में बारिश और 28 सौ मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। चार फरवरी के राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। पांच फरवरी को समूचे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं छह और सात फरवरी को भी राज्य के तीन-चार पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है।
उत्तराखंड में मौसम आज तल्खी दिखा रहा है। बादल छाने के कारण ठंड में भारी बढ़ोत्तरी हो गई है। आईएमडी ने आज देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और यूएस नगर जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाले अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। दो और तीन फरवरी को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली कड़कने व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बिजली गिरने से जान माल के नुकसान और अंधड़ से कच्चे मकान गिरने का खतरा रहेगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शासन-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं।
Updated on:
01 Feb 2026 12:04 pm
Published on:
01 Feb 2026 11:56 am
